केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 16 को दिल्ली जाएंगे युवक कांग्रेस कार्यकर्ता

केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 16 को दिल्ली जाएंगे युवक कांग्रेस कार्यकर्ता
  • सहारनपुर में युवक कांग्रेस के कार्यक्रम में मंचासीन पदाधिकारी।

सहारनपुर। युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव वर्मा ने कहा कि युवा कांग्रेस के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब के आह्वान पर आगामी 16 अक्टूबर को युवा कांग्रेस के सभी पदाधिकारी दिल्ली के लिए कूच करेंगे।

महानगर कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री वर्मा ने कहा कि युवा कांग्रेस के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब के आह्वान पर आगामी 16 अक्टूबर को युवा कांग्रेस के सभी पदाधिकारी दिल्ली के लिए कूच करेंगे। उन्होंने कहा कि पूरे देश के युवा कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आगामी 16 अक्टूबर को अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के दिल्ली स्थित मुख्यालय पर एकत्रित होंगे और बाद में जंतर-मंतर पहुंचकर केंद्र सरकार के विरुद्ध हल्ला बोल कार्यक्रम में शामिल होंगे।

युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार की युवा विरोधी नीतियों के चलते आज देश के युवा जहां एक ओर बेरोजगारी से त्रस्त है, वहीं दूसरी ओर सरकार की गलत नीतियों के परिणाम स्वरूप संपूर्ण देश में नशे का कारोबार दिन दूनी, रात चैगुनी तरक्की कर रहा है जिससे देश के युवा नशे की बुरी आदत के चक्र में फसते जा रहे हैं। गौरव वर्मा ने बताया कि भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभानु चिब के आवाहन पर युवा कांग्रेस दिल्ली के जंतर मंतर पर नौकरी दो, नशा नहींष् के नारे के साथ जोरदार हल्ला बोल प्रदर्शन करेगी।

वर्मा ने युवा कांग्रेस के सभी विधानसभा अध्यक्षों से अपील की कि वें अपने समस्त साथियों के साथ 16 अक्टूबर को दिल्ली के लिए कूच करें। प्रदेश महासचिव प्रभारी आकिब राणा की मौजूदगी में हुई बैठक में विधानसभा अध्यक्ष नकुड जॉनी बिरला, विधानसभा अध्यक्ष रामपुर मनिहारान संदीप डाबरे, जिला उपाध्यक्ष राजन बिरला, जिला महासचिव मनीष गोदियाल, जिला महासचिव आयुष गोदयाल, जिला कोऑर्डिनेटर सोशल मीडिया एवं जिला सचिव हर्ष कपूर, कोषाध्यक्ष जिला युवा कांग्रेस नीरज कुमार आदि पदाधियारियों के अलावा युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


विडियों समाचार