shobhit University Gangoh
 

महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ जिला मुख्यालय पर गरजे युवा कांग्रेस कार्यकर्ता

महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ जिला मुख्यालय पर गरजे युवा कांग्रेस कार्यकर्ता
  • सहारनपुर में महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेसजन।

सहारनपुर [24CN]। जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेसजनों ने महंगाई, बेरोजगारी, काले कृषि कानूनों व तेगासस जासूसी प्रकरण के खिलाफ जिला मुख्यालय पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया तथा राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन नगर मैजिस्ट्रेट को सौंपकर मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई किए जाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौ. मुजफ्फर अली व युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नितिन शर्मा ने देश में बढ़ रही महंगाई व बेरोजगारी के लिए केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि कोरोना महामारी के दौरान केंद्र सरकार के कुप्रबंधन के चलते इन दोनों समस्याओं ने विकराल रूप धारण कर लिया है जिससे आज देश की जनता का जीना दुभर हो गया है। उन्होंने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेकर किसानों के आंदोलन को तुरंत समाप्त कराने की मांग की।

युवक कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी व जिला उपाध्यक्ष स. चंद्रजीत सिंह निक्कू ने अन्नदाता किसानों को सरकार द्वारा अपमानित करने की निंदा करते हुए कहा कि किसानों को मवाली व आतंकवादी बताना सरकार की किसान विरोधी नीतियों का प्रमाण है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय वालिया व युवक कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अर्चित जैन ने पेगासस जासूसी कांड में सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार ने देश में राजनेताओं, केंद्रीय मंत्रियों व संवैधानिक संस्थाओं की जासूसी करके देश के लोकतंत्र को कमजोर करने और देश की साख को अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर बट्टा लगाने का काम किया है जो अक्ष्य अपराध है। उन्होंने इसकी जांच संयुक्त संसदीय समिति से कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में गणेश दत्त शर्मा, अक्षय चौधरी, स. हरमन सिंह, राजीव बतरा, अभिषेक शर्मा, रोहन शर्मा, शुभम कुमार, निशांत कुमार, अश्विनी कुमार, रोमित, अनिकेत, सोनू, मोनू, अश्विनी शर्मा मिंटा, मंजीत सिंह कोका, राहुल सिंह, जय अरोड़ा, सचिन, सुदामा, राजीव, राजेश मीणा आदि मौजूद रहे।

Jamia Tibbia