shobhit University Gangoh
 

सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए आगे आएं युवा: नवाब

सहारनपुर [24CN]। वरिष्ठ भाजपा नेता नवाब गुर्जर ने कहा कि समाज के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए अधिक से अधिक शिक्षित बनना होगा और सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने की मुहिम को भी तेज करना होगा। नवाब गुर्जर आज यहां समाज के युवाओं की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा के मूलमंत्र के बल पर ही हर सफलता को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने समाज के युवाओं का आह्वान किया कि हमें अधिक से अधिक शिक्षित बनना होगा।

उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज के युवाओं को समाज के विकास में अपनी अहम् भूमिका निभानी होगी तथा पिछड़ेपन को दूर करने के लिए समाज की कुरीतियों को दूर करना होगा। उन्होंने कहा कि समाज में नशे की प्रवृत्ति तेजी के साथ बढ़ रही है जो समाज के लिए विघटन का कारण बन सकती है। इसलिए हमारा दायित्व बनता है कि नशे जैसी बुराई को दूर करने के लिए आगे आएं। वरिष्ठ अधिवक्ता रणधीर सिंह व बाबूराम गुर्जर ने कहा कि समाज के बुजुर्गों के मार्गदर्शन में आगे बढऩा होगा और उनके आशीर्वाद व अनुभव को साझा कर अपने बच्चों को संस्कारवान बनाना होगा ताकि समाज को तरक्की के बल पर आगे बढ़ाया जा सके।

उन्होंने कहा कि समाज को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए हमें अपनी एकजुटता को और अधिक मजबूत करना होगा जिसके बल पर राजनीतिक व सामाजिक हिस्सेदारी आसानी से मिल सके। उन्होंने कहा कि राजनीति के साथ-साथ हमें अन्य क्षेत्रों में भी आगे बढऩे का प्रयास करना चाहिए क्योंकि राजनीति के अलावा कई अन्य क्षेत्र हैं जिससे समाज और अधिक उन्नति कर सकता है।

बैठक में रस्म पगड़ी के समय में परिवर्तन कर दोपहर एक बजे के स्थान पर प्रात: 10 करने पर भी विचार-विमर्श कर सहमति बनाने की मांग की गई। बैठक में अशोक एडवोकेट, अमर गुर्जर, सुरेश गुर्जर, कमलजीत प्रधान, चौ. श्यामवीर, महावीर साल्हापुर, मनोज चौधरी, दीपक चौधरी, सुभाष पंवार, मोहकम सिंह, शिवराज चौधरी, राजेश, प्रमोद प्रधान, यशपाल सिंह आदि मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता बाबूराम गुर्जर व संचालन सुदेश गुर्जर ने किया।

Jamia Tibbia