shobhit University Gangoh
 

जहरखुरानी का शिकार युवक रिपोर्ट दर्ज कराने को काट रहा है पुलिस के चक्कर

जहरखुरानी का शिकार युवक रिपोर्ट दर्ज कराने को काट रहा है पुलिस के चक्कर

देवबंद: भरतपुर गांव का जहरखुरानी का शिकार हुआ एक युवक कार्रवाई कराने के लिए पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रहा है। लेकिन अभी तक उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।

भरतपुर गांव निवासी विकास राठौर दो दिन पूर्व देहरादून से वापस अपने घर लौट रहा था। वह गागलहेड़ी से दूसरी बस में सवार हुआ था। विकास के मुताबिक उसकी सीट की बराबर में बैठे एक व्यक्ति ने उसे कोल्डड्रिंक पीने के लिए दी। जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गया। जिसे बाद में बस चालक ने तल्हेड़ी पुलिस चौकी पर उतार दिया। बाद में जानकारी होने पर परिजन उसे आकर वहां से ले गए। देखने पर पता चला कि कोल्डड्रिंक देने वाला व्यक्ति उसकी जेब से मोबाइल और करीब 10 हजार रुपये की नगदी निकालकर ले गया। आरोप है कि वे कार्रवाई करके लिए पुलिस के चक्कर काट रहा है। लेकिन अभी तक उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।

वहीं, कोतवाली पुलिस का रटा-रटाया जवाब है कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

हालाँकि सर्वविदित है कि उत्तर प्रदेश में पुलिस की कार्यप्रणाली कटघरे में है। पुलिस अपराध के आंकड़े छिपाने के लिए अपराध ही दर्ज नहीं करती, एक ऍफ़.आई.आर. दर्ज कराने के लिए पीड़ित को एडी-चोटी के जोर लगाने पड़ते है।

Jamia Tibbia