योगी सरकार का बजट किसान और गरीब विरोधी: भगत सिंह

देवबंद [24CN] : पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा किउत्तर प्रदेश की योगी सरकार दुवारा सोमवार को जारी किए गए अपने पांचवे बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भगत सिंह वर्मा ने कहा कि यूपी सरकार का बजट निराश करने वाला है। इस बजट में अन्नदाता किसानों के लिए कुछ भी नहीं है।

भगत सिंह वर्मा ने कहा कि सरकार को प्रदेश के ५.५० लाख करोड़ के बजट मे गन्ने के लिए ४त्न की व्यवस्था करके २० हज़ार करोड रुपए गन्ना किसानों के लिए आवंटित करना चाहिए थे इससे प्रदेश के गन्ना किसानों को सीधे २०० रुपए कुंतल गन्ने का रेट अधिक मिल जाता।

कहा कि बजट में सौर ऊर्जा चालित नलकूप लगाने के नाम पर जो बजट आवंटित किया गया है उसमें सीधे-सीधे ६०त्न कमीशन खोरी है। इस बजट में किसानों की उन्नति और किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कुछ भी नहीं है। कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार ने लगातार किसानों की उपेक्षा व किसानों को निराश किया है जिसे अब देश और प्रदेश का किसान भूलने वाला नहीं है।