सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, होली से पहले मिलेगा वेतन और पेंशन

सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, होली से पहले मिलेगा वेतन और पेंशन

होली से पहले उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को होली का गिफ्ट दिया है। इस तोहफे में समय से पहले सैलरी और पेंशन मिलने की बात कही गई है। शासन ने आदेश जारी कर कहा है कि सरकारी कर्मचारियों को फरवरी माह का वेतन 28 फरवरी को जारी कर दिया जाएगा। इसी तरह पेंशनर्स को के लिए पेंशन को भी जारी करने का फैसला किया है। योगी सरकार 28 फरवरी को ही पेंशन और पारिवारिक पेंशन का भुगतान भी कर दिया जाएगा। सरकार की तरफ से अवकाश के कारण वेतन बांटने की तिथि में यह बदलाव किया गया है, ताकि कर्मचारियों और पेंशनरों को त्योहार से पहले किसी तरह की पैसे की कोई दिक्‍कत न हो।

सरकार की तरफ से जारी शासनादेश के अनुसार, एक मार्च को सामान्य अवकाश तथा 2 मार्च को होलिका दहन के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस तरह से लगातार अवकाश के चलते वेतन जारी में देरी की संभावना को देखते हुए सरकार ने पहले ही सैलरी देने का फैसला लिया है। बता दें कि यह आदेश राज्यपाल की इजाजत से जारी किया गया है। स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय से 2 मार्च से पहले वेतन देने का आदेश दिया गया है। यह आदेश उत्तर प्रदेश स्कूल शिक्षा महानिदेशक मोनिका रानी की तरफ से जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि सोमवार (2 मार्च) को होलिका दहन और बुधवार (4 मार्च) को होली का त्यौहार है।

होली का बड़ा तोहफा

सैलरी और पेंशन को लेकर वित्त लेखा अनुभाग-1 की ओर से इस संबंध में विस्तृत निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के कर्मचारी और स्थानीय निकायों के कार्मिक भी इस निर्णय के दायरे में आएंगे। सभी जिलाधिकारियों और कोषाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे 28 फरवरी को वेतन, पेंशन और पारिवारिक पेंशन का भुगतान सुनिश्चित करें। शासन ने तुरंत अनुपालन के निर्देश देते हुए कहा है कि किसी भी स्तर पर भुगतान में देरी न हो। इस तरह से कर्मचारियों और पेंशनरों की होली इस बार अच्छी बीतने वाली है।


Leave a Reply