योगी सरकार द्वारा लव जिहाद पर बनाए गए कानून का किया स्वागत

  • बजरंग दल बहुत लम्बे समय से इस कानून को बनाये जाने की मांग करता आ रहा था: विकास त्यागी

देवबंद: बजरंग दल के प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने प्रदेश की योगी सरकार द्वारा लव जिहाद पर बनाए गए कानून का स्वागत कहा कि बजरंग दल बहुत लम्बे समय से इस कानून को बनाये जाने की मांग करता आ रहा था। जो प्रदेश सरकार ने अब जाकर पुरी की है।

विकास त्यागी ने केंद्र सरकार से मांग करते हुऐ कहा कि ऐसा ही कानून केंद्र सरकार को भी बनाना चाहिए जो देश भर में लागू हो सके। क्योंकि देश में लव जेहाद व धर्मांन्तण के लिऐ विदेशो से बहुत बडी फंडिंग हो रही है। उन्होंने ने कहा कि लव जिहाद निश्चित रूप से सभ्य समाज के लिए एक कलंक है। इससे समाज का ताना-बाना न सिर्फ टूटता है बल्कि सामाजिक सद्भाव बिगड़ता है। इस कानून को बनाये जाने से बहुत हद तक ऐसे मामलो पर अंकूश लेगेगा।

वहीं, भाजपा की जिला पंचायत सदस्य शशि त्यागी ने लव जिहाद पर कानून बनने के बाद उत्तर प्रदेश में संप्रदायिक विवादों पर भी रोक लग सकेगी। उन्होंने कहा केंद्र की मोदी सरकार की राष्ट्रीय स्तर पर लव जिहाद पर सख्त कानून बनाएं।

 


विडियों समाचार