shobhit University Gangoh
 

कांवड यात्रा के नाम पर करोड़ों जानों को खतरे में डाल रही थी योगी सरकार: पुंडीर

देवबंद [24CN] : पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने बचीटी गांव में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनके निस्तारण का आश्वासन दिया। इसके उपरांत सपा कार्यकर्ताओं की साथ बैठक में पुंडीर ने पुलिस और शासन प्रशासन की जमकर आलोचना की।

रविवार को बचीटी में शशिबाला पुंडीर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर उत्पीड़ात्मक कार्रवाई करने तथा रिश्वत लिए बिना कोई कार्य न करने का आरोप लगाया। इस दौरान शशिबाला पुंडीर ने कहा कि पुलिस और एसओजी बदले की भावना से काम कर लोगों को परेशान कर रही है। जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसएसपी को चाहिए कि वह इन पर लगाम कसने का कार्य करे। उन्होंने पेट्रोल डीजल में लगातार हो रही मूल्यवृद्धि तथा स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में हो रही वृद्धि से हाहाकार मचा हुआ है। साथ ही इससे आमजन की कमर टूट कर रह गई है। वहीं, इस सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है।

पुंडीर ने कहा कि वोट बैंक की राजनीति के चलते योगी सरकार कांवड यात्रा निकालना चाहती थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद उसके मंसूबों पर पानी फिर गया। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं जान है तो जहान है, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके उलट कार्य कर रहे हैें। वो करोड़ों जानों को खतरे में डालना का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव की तैयारियों में जी जान से जुटने का आह्वान किया। ताकि प्रदेश में अगली सरकार सपा की बने। इसमें पूर्व प्रधान पप्पू, वाजिद त्यागी, जाकिर त्यागी, कुलदीप गोयल, अनीस राव, राहुल मित्तल, राजीव रोड, जयप्रकाश आदि मौजूद रहे।

Jamia Tibbia