योगी सरकार ने नौ जिलाधिकारियों को बदला, चंद्र प्रकाश सिंह लखनऊ के नए DM

योगी सरकार ने नौ जिलाधिकारियों को बदला, चंद्र प्रकाश सिंह लखनऊ के नए DM

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात नौ जिलों के जिलाधिकारियों का तबादला कर दिया, जिनमें लखनऊ, अमरोहा, हमीरपुर, जौनपुर, प्रयागराज, आगरा, आजमगढ़, फतेहपुर और शामली शामिल हैं। बुलंदशहर के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह को लखनऊ का नया डीएम नियुक्त किया गया है, जबकि लखनऊ के मौजूदा जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार को प्रतीक्षा सूची में डाल दिया गया है।

इसके साथ ही बरेली की नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स को अमरोहा का जिलाधिकारी बनाया गया है। घनश्याम मीना को हमीरपुर, दिनेश को जौनपुर, रवीन्द्र मंडेर को प्रयागराज, अरविंद मल्लप्पा बंगारी को आगरा, नवनीत चहल को आजमगढ़, और अरविंद कुमार चौहान को शामली का डीएम नियुक्त किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, कुल 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, हालांकि अभी शासन स्तर पर इन तबादलों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे