प्रदेश की योगी सरकार ने जनता के बीच अपना जनाधार खोया: अभिषेक त्यागी

प्रदेश की योगी सरकार ने जनता के बीच अपना जनाधार खोया: अभिषेक त्यागी
मिडिया से बातचीत करते अभिषेक त्यागी व जूड मन्दिर में दान राशि देते हुए अभिषेक त्यागी

देवबंद: राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के महासचिव अभिषेक त्यागी ने कहा कि प्रदेश की जनता ने भाजपा की जातिवादी सरकार को उखाड़ने का मन बना लिया है। कहा कि 2027 का विधानसभा  अन्याय और न्याय के बीच होगा।

रविवार गांव जड़ौदा पांडा से लौटते हुए देर शाम कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह में अभिषेक त्यागी ने कहा कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार जनता के बीच अपना जनाधार खो चुकी है। कहा कि प्रदेश के सभी जनपदों में भाजपा गुटबाजी का शिकार हो चली है ऐसे में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले ही प्रदेश सरकार का जाना निश्चित है।

कहा कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री के बीच कुर्सी की लड़ाई हो रही है। उन्होंने भाजपा को जातिवादी मानसिकता से ग्रस्त बताते हुए कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश की जनता बाहर का रास्ता दिखाएगी। त्यागी ने कहा युवाओं के शिक्षित होने के बावजूद भी उनके पास रोजगार का कोई साधन नहीं होने के कारण घर में बैठने को मजबूर हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष अवनीश उर्फ बिट्टू त्यागी, अधिवक्ता दुष्यंत त्यागी, राजेश त्यागी, संजय त्यागी, नितिन त्यागी और विनीत त्यागी आदि मौजूद रहे।

बाबा नारायण दास जूड मंदिर कमेटी को दिए एक लाख 51 हजार रुपए राशि भेंट की।
देवबंद। गांव जड़ौदा पांडा पहुंचे राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के महासचिव अभिषेक त्यागी ने बाबा नारायण दास जूड़ मंदिर में पार्टी  संगठन की और से मंदिर समिति को एक लाख 51 हजार रुपए की राशि भेंट की। अभिषेक त्यागी ने कहा कि राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल बाबा नारायण दास जुड़ मंदिर में भविष्य में भी विकास कार्य करने का काम करेगा। इस दौरान मंदिर कमेटी के लोगों ने अभिषेक त्यागी और पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं का पटका पहनाकर स्वागत किया।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे