योगी सरकार ने प्रदेश को भ्रष्टाचार, अपराध व परिवारवाद से मुक्त किया- संजीव बालियान

नकुड [इंद्रेश त्यागी]। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा है कि भाजपा की प्रदेश सरकार ने प्रदेश में भ्रष्टाचार, अपराध व परिवारवाद मुक्त सरकार दी है। गन्ना किसानो को समय पर गन्ना मूल्य का भुगतान कराना सुनिश्चित किया साथ ही प्रदेश में माफियाओ के खिलाफ कार्रवाई की।
केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान यंहा भाजपा प्रत्याशी मुकेश चौधरी के समर्थन में जाट बहुल शुक्रताल गांव में जाट मतदाताओं को सबोंधित कर रहे थे। उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि आजकल वे किसान नेता बनने का ढोंग कर रहे है। उन्होंने अपने कार्यकाल में चीनी मिलों पर किसानो को 12 सौ करोड ब्याज माफ करने का काम किया था। कहा चीनी मिलों से किसानो को 14 दिनो में गन्ना भुगतान न होने पर ब्याज का भुगतान कराने वाला कानुन भी समाप्त किया था।
उन्होने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान दुबके बैठे लोग अब किसान नेता बनने का प्रयास कर रहे है। उन्होने मुजफफरनगर दंगो का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने दंगो के सभी मामलो को समझोतों के माध्यम से निपटाया। जबकि बकाया नब्बे मामलो को वापस लिया गया।
उन्होंने सपा शासन की याद दिलाते हुए कहा कि उस दौरान रात मे चार घंटे बिजली मिलती थी। अपराध चरम पर थे। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी थी। अब किसान को 18 घंटे बिजली मिल रही है। बहु-बेटियां सुरक्षित है। इसलिये अब समय आ गया है कि विकास का साथ दे साथ ही विनाश को दुत्कारे।
इस मौके पर भाजपा के प्रत्याशी मुकेश चौधरी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राकेश वर्मा, देहात मंडल अध्यक्ष सुभाष चौधरी, संजय चौधरी, राजकुमार चौधरी, पवनसिह रावल, पवन सिंह राठौर, संदीप धीमान, सुरेशपाल, विकास कुमार, जयबीर सिंह, रणपाल, राजीव, सुधीर, कृष्णपाल, हरिओम त्यागी, राजेश त्यागी, आदि उपस्थित रहे।