UP में योगी आदित्यनाथ ने कानून का राज किया कायम, बोले हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी

मोरना (मुजफ्फरनगर) : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यूपी में वर्ष 2017 से पहले रात तो दूर दिन के दोपहर दो बजे भी रास्तों से निकलना मुश्किल था, दिन दहाड़े लूटपाट की घटना हो जाती थीं। प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्ती से प्रदेश में कानून का राज कायम कर दिया है। उनका ऐसा महान व्यक्तित्च है।
जब से नरेन्द्र मोदी जैसे व्यक्तित्व ने देश की बागडोर संभाली है। मजबूती से हमारा देश आगे बढ़ रहा है और प्रदेश भी आगे बढ़ रहा है। मोदी जी ने संकल्प लिया है कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाएंगे। उस संकल्प में देश के 140 करोड़ लोगों की भूमिका है। हर व्यक्ति का योगदान है और हम सब मिलकर उनके संकल्प को आगे बढ़ाने का काम करें और उनकों मजबूत करने का काम करें।
शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याण देव महाराज के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लें। एक ऐसा भारत बनाने का संकल्प लें, जहां शिक्षा, समानता और सद्भाव हो और एक ऐसा भारत जहां हर व्यक्ति समानता और गरिमा के साथ अपना जीवन जी सके। यूपी में योगी सरकार ने जो व्यवस्था कावंड़ यात्रा में शिव भक्त भाइयों के लिए की है उसके लिए उन्होंने प्रदेश सरकार का धन्यवाद दिया।
