लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश की योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार ने मंगलवार सुबह भारतीय पुल‍िस सेवा (आइपीएस) के 20 अफसरों का तबादला कर द‍िया है। प्रदीप कुमार वर्मा को अपर पुल‍िस अधीक्षक मुख्‍यमंत्री सुरक्षा बनाया गया है।

राजेश कुमार पांडेय उपसेनानायक 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ, अलका धर्मराज उप सेनानायक 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद, प्रदीप कुमार वर्मा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा, बबिता सिंह अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान, नितेश सिंह अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय अभिसूचना मुरादाबाद, विभा सिंह अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय अभिसूचना सहारनपुर, अलका भटनागर अपर पुलिस अधीक्षक अभिसूचना मुख्यालय, महेंद्र पाल सिंह अपर पुलिस अधीक्षक इओडब्‍लू मुख्यालय लखनऊ, ज्ञानवती तिवारी अपर पुलिस अधीक्षक अभिसूचना वाराणसी में नवीन तैनाती दी गई है।

 

jagran