shobhit University Gangoh
 

ध्यान के माध्यम से आत्मा को परमात्मा से मिलन का सरल और सहज मार्ग है योग: विशाल पुण्डीर

ध्यान के माध्यम से आत्मा को परमात्मा से मिलन का सरल और सहज मार्ग है योग: विशाल पुण्डीर
  • शिक्षक नगर में योग साधक नवीन को पटका पहनाकर सम्मानित करते भाजपाई

देवबंद [24CN] : नगर के शिक्षक नगर स्थित शिव मन्दिर में चल रहे जीवन योग स्टूडियो के द्वारा जारी 4 दिवसीय निशुल्क योग शिविर के अन्तिम दिन जीवन योग स्टूडियो के द्वारा अंतिम दिन योग गुरू कुंवर विशाल पुंडीर व सददाम राजपुत  ने साधको को शरीर को सवसथ रखने के लिए विभिन्न प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए इससे होने वाले लाभ की जानकारी दी।

इस दौरान उन्होने आसन और प्राणायाम के विशेष महत्व के बारे में जानकारी देते हुऐ बताया कि आसन प्राणायाम, यम, नियम, षठकर्म और ध्यान के माध्यम से आत्मा को परमात्मा से मिलन का सरल और सहज मार्ग है। आज की जीवन शैली में योग की बहुत ज्यादा आवश्यकता है ।

योग शिविर के समापन अवसर पर बिजेंद्र गुप्ता व पंडित विपिन शर्मा ने कहा पुरे विश्व में योग भारत की देन है। पूरा विश्व इस कारण से भारत को विश्वगुरु मानता है साथ ही योग को अपना रहा है। उन्होंने कहा योग हमारे शरीर के साथ-साथ हमारी मानसिक क्षमता को भी बढ़ाता है और जब मानसिक क्षमता बढ़ती है उसका विकास होता है तो मनुष्य के लिए आनंद के मार्ग खुल जाते हैं। योग शिविर के द्वारा साधको में योग के माध्यम से जीवन को खुशहाल बनाने वाले योग शिक्षकों कुंवर विशाल पुंडीर, सददाम राजपुत, सहयोगी अरूण राणा का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर योग साधक नवीन को शुभलेश शर्मा, कुमारी हर्षिता, नरेश कुमार एडवोकेट, अशोक एडवोकेट, बिजेंद्र यादव, हरिराम कश्यप, संदीप जी, अरूण शर्मा, तुषार शर्मा आदि द्वारा पटका पहना कर सम्मानित किया गया।

Jamia Tibbia