shobhit University Gangoh
 

जिला कारागार में बंदियों को सिखाया योग

जिला कारागार में बंदियों को सिखाया योग
  • सहारनपुर में जिला कारागार में योगाभ्यास करते बंदी।

सहारनपुर [24CN] । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में जिला कारागार में तैनात बंदीरक्षकों व बंदियों को योग सिखाया गया तथा भविष्य में स्वयं को स्वस्थ रखने के लिए योग को अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया। जिला कारागार में कबीर योग एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में योग इंस्ट्रक्टर आदित्य लाम्बा ने डिप्टी जेलर के. के. दीक्षित व हिमांशु रौतेला की देखरेख में कारागार में निरूद्ध बंदियों को योग सिखाया और भविष्य में स्वयं को स्वस्थ रखने के लिए योग अपनाने के लिए प्रेरित भी किया।

डिप्टी जेलर के. के. दीक्षित व हिमांशु रौतेला ने योग साधना को अपनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इससे शारीरिक व मानसिक क्षमता का विकास होगा। साथ ही आत्मबल में भी वृद्धि होगी। इस दौरान समाजसेवी अतुल नैब भी मौजूद रहे।

Jamia Tibbia