नहीं किया जाएगा किसी भी कर्मचारी का शोषण बर्दाश्त: यादव

- सहारनपुर में प्रांतीय अध्यक्ष रामलाल यादव का स्वागत करते सिंचाई विभाग के कर्मचारी।
सहारनपुर [24CN]। इरीगेशन मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन इरीगेशन डिपार्टमेंट के प्रांतीय अध्यक्ष रामलाल यादव ने कहा कि एसोसिएशन कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा स्थानांतरण नीति का पूरी तरह पालन कराया जा रहा है। किसी भी कर्मचारी का शोषण नहीं होने दिया जाएगा।
रामलाल यादव आज यहां देहरादून रोड स्थित सिंचाई विभाग के कार्यालय पर आयोजित बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शासन स्तर से जो मांगें पूरी होनी हैं, उन पर लगातार वार्ता का दौर चल रहा हैं। शीघ्र ही सभी मांगें पूरी होंगी।
पश्चिमांचल प्रभारी शैलेश सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, कर्मचारियों की प्रमुख मांग है क्योंकि जब सांसद व विधायकों को पुरानी पेंशन दी जा रही है तो अपने जीवन के 25 से 35 साल सरकारी सेवा में देने वाले कर्मचारियों की पेंशन क्यों बंद की जाएगी। लगातार आंदोलन चलाए जा रहे हैं, संघर्ष किए जा रहे हैं। हम पुरानी पेंशन लेकर रहेंगे।
उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष अर्जुन त्यागी ने कहा कि विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों की जनपदीय समस्याओं का समाधान तुरंत कराया जाता है। कुछ मांगें शासन स्तर से पूरी होनी हैं जिसके लिए हमारा प्रांतीय नेतृत्व लगातार संघर्ष कर रहा है। किसी भी कर्मचारी का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बैठक को प्रांतीय एडीटर उमेश श्रीवास्तव, पश्चिमांचल संगठन मंत्री उमंग शुक्ला व प्रमोद बंसल ने भी सम्बोधित किया।इस दौरान तरूण भोला, मनोज रावत, मुकेश शर्मा, मोती यादव, रमेश कश्यप, विनोद कुमार, रामलाल डबराल, अशोक कुमार, मदन सिंह, अरूण पाल, गौरखनाथ सैनी, सचिन मित्तल, प्रवीण राणा आदि मौजूद रहे।