यूपी में सब इंस्पेक्टर भर्ती की लिखित परीक्षा: 1090 केंद्रों पर दो पालियों में एग्जाम, 15 लाख 75 हजार 760 कैंडिडेट शामिल

यूपी में सब इंस्पेक्टर भर्ती की लिखित परीक्षा: 1090 केंद्रों पर दो पालियों में एग्जाम, 15 लाख 75 हजार 760 कैंडिडेट शामिल

लखनऊ। यूपी में आज से सब इंस्पेक्टर की परीक्षा शुरू हो चुकी है। प्रदेश के 17 जिलों में आज परीक्षा है। ये दो पालियों में होगी। प्रदेश की राजधानी में उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा देने 17 जिलों के 88 हजार परीक्षार्थी लखनऊ पहुंचेंगे। केंद्रों पर बायोमीट्रिक के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है। केंद्रों पर सुरक्षा के नजरिए से पुलिसबल तैनात किया गया है। यूपी में 1090 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में लिखित परीक्षा होगी, जिसमें 15 लाख 75 हजार 760 कैंडिडेट शामिल हो रहे हैं।

संबंधित जिलों से परीक्षार्थियों को राजधानी तक सकुशल पहुंचाने के लिए अतिरिक्त बसें चलाने का निर्देश दिया गया है। प्रदेश के 17 जिलों से परीक्षार्थी लखनऊ के विभिन्न परीक्षा केंद्रों तक पहुंचेंगे। ऐसे में प्रमुख बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों व परीक्षा केंद्रों से जुड़े प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त संख्या में बसों का संचालन होना है।

बरेली में 19 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में दरोगा भर्ती परीक्षा शुरू

बरेली  जिले में यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित दरोगा भर्ती परीक्षा शनिवार को 19 केंद्रों पर शुरू हुई। परीक्षा के दौरान कड़ी निगरानी में अभ्यर्थियों को केंद्रों के अंदर प्रवेश दिया गया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी परीक्षा पर नजर बनाए हुए हैं और सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। दो दिनों तक चलने वाली परीक्षा में जिले में कुल 32,640 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

जांच के बाद मिला प्रवेश, दारोगा भर्ती परीक्षा शुरू

शाहजहांपुर। दारोगा भर्ती की लिखित परीक्षा शनिवार को जिले के 13 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। सुबह दस बजे से होने वाली पहली पाली की परीक्षा के लिए एक घंटा पहले स केंद्रों पर अभ्यर्थियों को सघन जांच के बाद प्रवेश दिया गया। सभी केंद्रों पर सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। दूसरी पाली अपराह्न तीन से शाम पांच बजे तक होगी। प्रत्येक पाली में 4560 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं।

परीक्षा केदो पर पहुंचे अभ्यर्थी, दस बजे से परीक्षा

मुरादाबाद। दारोगा की परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए हैं। शहर के 20 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी। पहली पारी की परीक्षा सुबह दस बजे शुरू होगी। पहले दिन होने वाली इस परीक्षा में 22, 560 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। सभी केंद्र पर सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात हैं।
परीक्षा केंद्रों पर सुबह आठ बजे से ही अभ्यर्थियों का पहुंचना शुरू हो गया था। नौ बजे से उन्हें परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश देना शुरू कर दिया गया। उनकी तलाशी के बाद परीक्षा केंद्र पर प्रवेश दिया जा रहा है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया है। अभ्यर्थियों की तलाशी के बाद प्रवेश दिया जा रहा है।

moradabad fool

चौकसी: पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान मुरादाबाद में एक केंद्र के बाहर लगे बाजार को हटवाते इंस्पेक्टर नागफनी।

लिखित परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों को कड़ी जांच से गुजरना पड़ा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक पदों पर भर्ती के लिए शनिवार को जिले में 17 केंद्रों पर लिखित परीक्षा आरंभ हुई है। परीक्षा को नकल विहीन और शांतिपूर्वक संपन्न करने के लिए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर पुलिसकर्मियों द्वारा मेटल डिटेक्टर के जरिए अभ्यर्थियों की जांच करने के बाद ही अंदर प्रवेश दिया गया। जांच के दौरान यह भी देखा गया कि कोई अभ्यर्थी अपने कान के आसपास या बालों में छिपा कर ब्लूटूथ डिवाइस तो नहीं लाया है। जिले के सभी परीक्षा केदो पर दो दिनों में लगभग 30 हजार अभ्यर्थियों द्वारा उपनिरीक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा दी जाएगी।

संभल में दस केंद्रों पर दारोगा भर्ती परीक्षा

संभल  तहसील क्षेत्र के दस केंद्रों पर दारोगा भर्ती परीक्षा दस बजे शुरू हो चुकी है। कड़ी सुरक्षा में होने वाली इस परीक्षा में 13,440 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। सभी केंद्र पर सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात हैं।

इन जिलों से लखनऊ आएंगे परीक्षार्थी

अंबेडकर नगर से 11198, औरैया से 5120, अयोध्या से 8122, बाराबंकी से 2797, इटावा से 7030, हरदोई से 1032, जौनपुर से 7450, कानपुर देहात से 7677, कानपुर नगर से 9592, लखीमपुर खीरी से 981, प्रतापगढ़ से 8306, प्रयागराज से 233, रायबरेली से 1395, सीतापुर से 905, सुल्तानपुर से 6950, उन्नाव से 1229 व वाराणसी से 8303 परीक्षार्थी लखनऊ परीक्षा देने के लिए आने वाले हैं।


Leave a Reply