गांव भायला में आयोजित (कुश्ती) दंगल में पहलवानों ने दिखाए जोहर

- कोतवाली क्षेत्र के भायला गांव में दिवंगत मंत्री राजेंद्र सिंह राणा की स्मृति में राष्ट्रीय विशाल कुश्ती (दंगल) का आयोजन हुआ। दंगल के दौरान पहलावानो ने कुश्ती के जौहर दिखा लोगों को अचंभित कर दिया।
देवबंद [24CN] : रविवार को भायला गांव में दंगल के शुभारम्भ वरिष्ठ उद्यमी प्रमोद चैधरी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चैधरी रूद्रसैन ने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनवाने में स्व. राजेंद्र सिंह राणा ने एहम भूमिका निभाई थी। वर्तमान की भाजपा को उन्होंने जनविरोधी सरकार करार देते हुए कहा कि जनता आगामी विस चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल कर देगी।
स्व. मंत्री राजेंद्र सिंह राणा के पुत्र कार्तिकेय राणा ने कहा कि वह अपने पिता जी के नक्शे कदम पर चलते हुए विधानसभा क्षेत्र के लोगों के साथ खड़े हुए हैं। कहा कि २०२२ के दंगल (चुनाव) समाजवादी पार्टी विजयी होगी, क्योंकि जनता प्रदेश की योगी सरकार को सत्ता से बेदखल करने का मन बना लिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आहवान किया। कार्यक्रम में सरफराज खान आदि ने भी विचार रखे। इस मौके पर चैधरी परीक्षित, पालिकाध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी, चंद्रशेखर यादव, अफजाल खान, रोबिन ठकराल आदि मौजूद रहे।
यह भी पढे >> Mann ki Baat: प्रधानमंत्री मोदी ने बताई अपनी सबसे बड़ी कमी, आप भी जानिए (24city.news)