shobhit University Gangoh
 

श्रद्धा व आस्था के साथ किया होली का पूजन

श्रद्धा व आस्था के साथ किया होली का पूजन
  • सहारनपुर में होली पूजन करती श्रद्धालु महिलाएं।

सहारनपुर [24CN]। भारतीय संस्कृति में अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक होली पर्व बड़ी उमंग व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धालु महिलाओं द्वारा होली का पूजन कर अपने बच्चों की सुख-समृद्धि की कामना की।

गौरतलब है कि भारतीय संस्कृति में पर्व व त्यौहारों का विशेष महत्व है। सनातन धर्मावलम्बियों द्वारा फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को विधि-विधान के साथ होली का पूजन करने की परम्परा प्राचीन काल से चली आ रही है। मान्यता है कि होली का पूजन करने से एक ओर जहां बच्चों की बुरी शक्तियों से रक्षा होती है। वहीं दूसरी ओर सुख-समृद्धि का वास भी होता है। आज होली के पर्व पर जनपद में हजारों स्थानों पर श्रद्धालु महिलाओं द्वारा विधि विधान होली का पूजन किया गया। होली पूजन के लिए श्रद्धालु महिलाएं व बच्चे रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर पहुंचे तथा पूजन के होली की परिक्रमा कर अपनी व अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। उधर होली पर्व के मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार भ्रमण कर शांति व्यवस्था कायम रखी गई। देर रात्रि मंत्रोच्चारण के बाद होलिका का दहन किया गया।

Jamia Tibbia