मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना कन्या पूजन के साथ सम्पन्न

मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना कन्या पूजन के साथ सम्पन्न

सहारनपुर। मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की 9 दिन से चल रही पूजा-अर्चना आज कन्या पूजन के साथ सम्पन्न हो गई। नवमी अष्टमी एक दिन होने के कारण सभी ने आज एक साथ कन्या पूजन किया जिसमें आज सुबह से ही लोग अपने घर पर कन्याओं को बुलाकर उनकी पूजा-अर्चना विधिवत रूप से करते हुए नजर आए। इसी कड़ी में आज गोविंद नगर स्थित ममता के निवास पर कन्या पूजन का कार्यक्रम किया गया।

देश में कन्याओं के साथ लंगूरों की भी पूजा की गई सर्वप्रथम घर में पूजा अर्चना कर माता के प्रसाद का भोग लगाया गया। आरती की गई। इसके पश्चात कन्याओं के पैर पखार कर उनको बैठाकर उनकी पूजा की गई। उसके पश्चात उनको भरपेट भोजन कराया गया और उनको पारितौषिक देकर घर में खुशहाली की प्रार्थना कर घर से विदा किया गया। कन्या पूजन के बारे में ममता ने बताया कि आज 12.00 बजे तक अष्टमी और उसके पश्चात नवमी पूजन था जिसको हमने मनाया और कन्याओं की पूजा अर्चना की उनको जिमाया।

इसका हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। इस पूजन को करने से घर में धन-धान्य खुशी आती है और जीवन से सभी दुखों की विदाई हो जाती है। इसलिए इस पूजन को घर में करना बहुत शुभ माना जाता है और लोग पूरे नवरात्रि व्रत रखते हैं और फिर आज के दिन कन्याओं को कन्या पूजन कर व्रत खोलते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस पूजा को सभी परिवारों को अपने घरों में करनी चाहिए।


विडियों समाचार