राजकीय इण्टर कालेज में विश्व वैटलैण्ड दिवस आयोजित

- शिवालिक वन प्रभाग के अन्तर्गत बर्ड एण्ड नेचर फैस्टिवल 2023 मनाया गया
सहारनपुर [24CN]। विश्व वैटलैण्ड दिवस 2023 के अवसर पर सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा सहारनपुर रेंज के अन्तर्गत राजकीय इण्टर कालेज, कैलाशपुर में विश्व वैटलैण्ड दिवस आयोजित किया गया।
प्रभागीय वनाधिकारी शिवालिक सुश्री श्वेता सेन ने आर्द्रभूमि के बारे में बताते हुए कहा कि वेटलैण्ड ताल, झाील पोखर, जलाशय, दलदल के नाम से जाने जाते हैं। वेटलैण्ड अत्यंत उत्पाद जलीय पारिस्थितिकी तन्त्र हैं, यह न केवल भण्डारण का कार्य करते हैं, अपितु बाढ़ के अतिरिक्त जल को अपने में समेट कर बाढ़ की विभीषिका कम करते हैं। वेटलैण्ड को किडनीज आॅफ लैंडस्केप यानि भू परिदृश्य के गुर्दे भी कहा जाता है। उन्होंने आर्द्रभूमि को सरंक्षित करने की अपील करते हुए कहा कि इसके सरंक्षण से स्थानीय रोजगार एवं अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा और साथ ही जलीय जीव जंतुओं को अनुकूल आश्रय स्थल भी मिलेगा।
पर्यावरणविद ए0सी0 पपनेजा ने वैटलैण्ड एवं पर्यावरण की महत्ता पर अपने विचार रखते हुए कहा कि पर्यावरण के द्वारा ही पृथ्वी पर जीवन संभव है। आज पर्यावरण प्रदूषित होता जा रहा है, जिस कारण मानव को स्वास्थ्य संबधी बहुत सी समस्याएं उत्पन्न हो रही है। उन्होंने पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने के साथ वैटलैण्ड को संरक्षित करने की अपील करते हुए कहा कि वेटलैण्ड को बायोलोजिकल सुपरमार्केट भी कहा जाता है क्योंकि इनका पारिस्थितिकी तंत्र जल चक्र द्वारा जल को शुद्ध करता है। कार्यक्रम में उनके द्वारा पेड़ का रूप धारण कर उसको काटने से होने वाली समस्याओं का सजीव प्रस्तुतीकरण किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया और वैटलैण्ड पर निबन्ध लेखन, चित्रकला प्रतियोगिता तथा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले छात्रा-छात्राओं में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वालों को पुरस्कार दिया गया। कैलाशपुर स्थित वैटलैण्ड भूमि पर भ्रमण किया गया। अंत में उप प्रभागीय वनाधिकारी श्री विमल कुमार सिंह वैटलैण्ड भूमि को बचाने की शपथ भी दिलाई।
इस अवसर पर शरद कुमार गुप्ता, क्षेत्रीय वनाधिकारी, जिला गंगा समिति के सदस्य श्री जलाल उमर, श्री रविन्द्र मिगलानी, श्री प्रियांषु गर्ग, श्री मनजीत सिंह अरोरा एवं सामाजिक वानिकी प्रभाग के अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसी के साथ विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी शिवालिक वन प्रभाग, सहारनपुर के अन्तर्गत बर्ड एण्ड नेचर फैस्टिवल 2023 कार्यक्रम अति हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें स्थानीय ग्रामीण एवं स्कूल के छात्र छात्राओं सहित डब्लू0डब्लू0एफ0 की टीम द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।
सुश्री श्वेता सैन के निर्देशन मंे बर्ड एण्ड नेचर फैस्टिवल 2023 के अवसर पर शिवालिक वन प्रभाग, सहारनपुर के अन्तर्गत बडकला रेंज बादशाहीबाग की हथनी कुण्ड बैराज यमुना नदी के खारा करौंदी क्षेत्र तथा शाकुम्भरी रेंज तथा मोहण्ड रेंज में बर्ड एण्ड नेचर फैस्टिवल 2023 कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं तथा बर्ड एण्ड नेचर प्रेमियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अन्नया साराठे, प्रोजेक्ट मैनेजर एवं श्रेया यादव, डब्लू0डब्लू0एफ0, ग्राम प्रधान इनायत, ग्राम प्रधान गणेशपुर, श्री राकेश चन्द यादव, उप प्रभागीय वनाधिकारी, शिवालिक वन प्रभाग, सहारनपुर, श्री राजेन्द्र प्रसाद ध्यानी, क्षेत्रीय वन वनाधिकारी, बडकला, श्री मनोज कुमार बलोदी, मोहण्ड रेंज, श्री आर0एन0 किमोठी, शाकुम्भरी द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा स्थानीय व्यक्तियों एवं छात्र-छात्राओं को बर्ड एण्ड नेचर फैस्टिवल एवं वेट लैण्ड से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई।