धूमधाम से मनाया विश्व होम्योपैथिक दिवस
- सहारनपुर में विश्व होम्योपैथिक दिवस कार्यक्रम मनाते चिकित्सक।
सहारनपुर। होम्योपैथिक विभाग के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में विश्व होम्योपैथिक दिवस पर हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चिकित्सकों ने होम्योपैथिक पद्धति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसका अधिक से अधिक उपयोग करने आह्वान किया गया। एक होटल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. नेत्रपाल सिंह एवं विशिष्ट अतिथि जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डा. विवेक कुमार यादव ने दीप प्रज्जवलित करके किया।
मुख्य अतिथि डॉ. नेत्रपाल सिंह ने कहा कि होम्योपैथिक पद्धति सबसे प्राचीन और किफायती चिकित्सा पद्धति है। इस पद्धति से रोगी की बीमारी जड़ से खत्म होती है और इसकी दवाइयों का कोई दुष्प्रभाव भी शरीर पर नहीं पड़ता। उन्होंने आमजन से इस पद्धति का अधिक से अधिक उपयोग करने का आह्वान किया। जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार यादव ने विभाग की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जनपद सहारनपुर में वर्तमान में 8 होम्योपैथिक चिकित्सालय एवं डिस्पेंसरी संचालित है। इस पद्धति से विगत वर्ष के दौरान कुल 1,58,932 रोगियों का सफलतापूर्वक उपचार किया गया।
उन्होंने बताया कि नियमित ओपीडी सेवाओं के साथ-साथ मुख्यमंत्री आरोग्य मेला एवं वाम सारथी पुलिस लाइन मेला एवं आयुष आपके द्वारा जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से प्रत्येक रविवार को आमजन तक होम्योपैथिक चिकित्सा सेवाएं पहुंचाई जा रही है जिससे इस पद्धति की पहुंच और प्रभाव में वृद्धि हो रही है। कार्यक्रम को वरिष्ठ होम्मोपैथिक चिकित्सकों जैसे पी.डी. गर्ग, डॉ. शिशिर भारद्वाज, डा. हरीश मनचंदा, डॉक्टर शमशाद, व डॉ. अजय सैनी ने भी होम्योपैथिक पद्धति के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में डा. मीना रावत, डा. सलविंदर कौर, डा. डॉक्टर गरिमा वर्मा, डा. रिजवान अली, डा. सुशील कुमार, डॉ सचिन कुमार, प्रज्वल भारती बाबूजी, लकी नेगी फार्मासिस्ट् प्रमोद कुमार शर्मा एम.ए अंसारी, मुकेश कुमार, गरिमा शुक्ला, अभिमन्यु वीर सिंह, अमित कुमार, जबर सिंह उपस्थित रहे।
