शोभित विश्विद्यालय गंगोह में विश्व स्वास्थ्य दिवस का आयोजन
गंगोह : दिनांक 7 अप्रैल 2026 को शोभित विश्वविद्यालय के कुंवर शेखर विजेंद्र आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर गंगोह, सहारनपुर में विश्व स्वास्थ्य दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमे सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम “स्वास्थ्य के लिए एकजुट। विज्ञान के साथ खड़े रहें” रही। विश्वविद्यालय में इस अवसर पर छात्रों के लिए अनेक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह एवं कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह रहे। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विकास कुमार शर्मा ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह दिन हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और समाज में स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर ध्यान देने के लिए प्रेरित करता है। स्वस्थ जीवन के लिए संतुलित आहार नियमित व्यायाम स्वच्छता और मानसिक शांति अत्यंत आवश्यक है। आज आवश्यक है कि हम न केवल अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें बल्कि अपने परिवार और समाज को भी स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर स्वस्थवृत विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नमित वशिष्ठ ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि आज की व्यस्त जीवन शैली हमें याद दिलाती है कि “स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है”। केवल उपचार ही नहीं बल्कि रोगों की रोकथाम ही सच्चा स्वास्थ्य है। डॉ. मदन मोहन शर्मा विभागाध्यक्ष क्रिया शरीर ने भी अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि अत्यधिक जंक फूड, तला भोजन, पैकेट खाद्य पदार्थ अधिक चीनी और नमक का सेवन स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डालता है एवं अनेक बीमारियों को उत्पन्न करता है। कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्रों ने भी अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए, जिनमें अंशिका, जागृति, कनिका, सांच, मोईन, शैंकी, अदिति, जिशान आदि छात्र एवं छात्राएं शामिल रही।

इस अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह ने कार्यक्रम के आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए और नियमित रूप से व्यायाम, संतुलित आहार तथा स्वस्थ जीवनशैली को अपनाना चाहिए।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह ने कहा कि यदि व्यक्ति स्वस्थ रहता है, तो वह अपने जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकता है और चुनौतियों का सामना दृढ़ता के साथ कर सकता है।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद अभिवादन डॉ. नमित वशिष्ठ के द्वारा किया गया व कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ।

इस अवसर पर कार्यक्रम में डॉ. कृष्णानंद, डॉ. तृप्ति आचार्य, डॉ. विष्णु, डॉ. मीनाक्षी चौधरी, डॉ. प्रीति, डॉ. शगुफ्ता, डॉ. वंदना, डॉ. श्रीजीत, डॉ. ए. पी. सिंह, डॉ. अखिल, डॉ. नरेंद्र शेखावत, डॉ. मीनाक्षी शेखावत, डॉ. मनीष, डॉ. प्रत्या, डॉ. साक्षी, डॉ. सुमन, डॉ. नीरजा, डॉ. अंजू, डॉ. गायत्री, डॉ. अंशु, आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे।
