मेपल्स एकेडमी में हुई कार्यशाला, साइबर अपराधों से बचने के तरीके सुझाए

मेपल्स एकेडमी में हुई कार्यशाला, साइबर अपराधों से बचने के तरीके सुझाए
कार्यशाला को सम्बोधित करती वक्ता व भाग लेते शिक्षक।
  • विभिन्न स्कूलों के अध्यापकों ने लिया कार्यशाला में भाग

देवबंद: मेपल्स एकेडमी कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम इन साइबर सेफ्टी एंड सिक्येरिटी के तहत कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें साइबर अपराध और उनसे बचने के तरीके बताए गए।

रविवार को स्कूल प्रांगण में हुई कार्यशाला का शुभारंभ प्रधानाचार्या डा. चित्रा जोशी एवं डा. गीता शुक्ला ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यशाला में विभिन्न विद्यालयों से आए अध्यापकों व अध्यापिकाओं ने भाग लिया। डा. चित्रा जोशी ने बताया कि हम जैसे-जैसे डिजिटलीकरण की ओर बढ़ते जा रहे हैं वैसे वैसे ही साइबर क्राइम एक गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। कहा कि साइबर सुरक्षा के लिए हम सभी को जागरूक होना होगा और इस अपराध से निबटने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे। हमें स्वयं इस क्षेत्र में जागरूक होते हुए अपने अपने समाज को जागरूक करना होगा। रिसोर्स पर्सन डा. गीता शुक्ला ने भी अपने विचार रखे और साइबर क्राइम से सतर्क रहने का आह्वान किया। संचालन श्री पीएस ग्रेवाल ने किया। उत्कर्ष वत्स, विनीत त्यागी, रोजी त्यागी, अंजलि त्यागी, दीपा पाल, सताक्षी त्यागी आदि मौजूद रहे।