shobhit University Gangoh
 

कार्यकर्ता आगामी विधानसभा 2020 के चुनाव में जुट जाये: अमित वाल्मीकि

कार्यकर्ता आगामी विधानसभा 2020 के चुनाव में जुट जाये: अमित वाल्मीकि
  • अमित वाल्मीकि का माला पहनाकर स्वागत करते भाजपाई

देवबंद [24CN]: भाजपा निगरानी समिति सदस्य राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त श्रीमति कविता तिसावर एंव क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य अमित वाल्मीकि का देवबंद आगमन पर वाल्मीकि कालोनी स्थित युवा नेता रंजीत वाल्मीकि के आवास पर फुलमाला एंव पगडी पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अमित वाल्मीकि ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक मात्र ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गाे को साथ लेकर चलती है तथा सभी वर्गो का सम्मान करती है। कहा कि कार्यकर्ता आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाये और भाजपा को वोट कर योगी आदित्यनाथ को दोबारा उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने में सहयोग करें।

रजींत वाल्मीकि ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जितना सम्मान वाल्मीकि समाज के युवाओं को दिया है इतना किसी अन्य पार्टीयों ने नही दिया उन्होने मंत्री जी को आश्वासन दिया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में वाल्मीकि समाज योगी आदित्यनाथ को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने में कोई कोर कसर नही छोडेगा।

इस दौरान नगरउपाध्यक्ष राहुल वाल्मीकि, अनूसुचित मोर्चा के नगरध्यक्ष अविनाश वाल्मीकि, दीपक चंचल, सनी वाल्मीकि, दीपक चावरिया, रोहित वाल्मीकि, अमर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Jamia Tibbia