भाजपा नेता की पत्नी के निधन पर कार्यकर्ताओ मे शोक

नकुड [इंद्रेश]। भारतीय जनता पार्टी के आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक शिचकुमार गुप्ता की पत्नी के अचानक निधन से कार्यकर्ताओ मे शोक की लहर दौड़ गयी।

रविवार को देर रात भाजपा नेता शिवकुमार गुप्ता की पत्नी नीलम गुप्ता का हार्ट अटैक से निधन हो गया। इसकी खबर कार्यकर्ताओ को लगी तो उनके पैतृक निवास सढोली में कार्यकर्ताओ का तांता लग गया। भाजपा नेताओ ने नीलम गुप्ता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष राकेश वर्मा, देहात मंडल अध्यक्ष सुभाष चौधरी, राजेश त्यागी, ऋषिपाल चौधरी, आलोक जैन आदि ने नीलम गुप्ता के निधन पर संवेदना जतायी है।