आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता: गठीना

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता: गठीना
  • सहारनपुर में रालोद की बैठक को सम्बोधित करते राष्ट्रीय सचिव सुखवीर सिंह गठीना।

सहारनपुर [24CN] । राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव सुखवीर सिंह गठीना ने कहा कि हमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाकर सरकार की नीतियों के खिलाफ माहौल बनाने का काम करना है। हम इस चुनाव में ऐसी कोई कसर नहीं छोड़ेंगे जिससे लोकतंत्र विरोधी शक्तियों को दोबारा सत्ता में आने का मौका मिले।

राष्ट्रीय सचिव सुखवीर सिंह गठीना आज यहां सर्किट हाऊस में रालोद की समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए। क्षेत्रीय अध्यक्ष चौ. यशवीर सिंह ने कहा कि आज चारों तरफ गुंडाराज है। विगत जिला पंचायत चुनाव में जिस तरह लोकतंत्र की हत्या की गई जो निंदनीय है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसान, मजदूर, छात्र, व्यापारी, अति पिछड़ा व दलित विरोधी सरकार है। इस सरकार में महिलाएं भी असुरक्षित हैं। जिस तरह विगत चुनाव में महिलाओं का चीर हरण करने का काम किया गया, उसकी मिशाल पूर्व की सरकारों में नहीं मिलती। एससी/एसटी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डा. सुशील ने कहा कि आगामी एक अगस्त से सहारनपुर से न्याय यात्रा शुरू की जाएगी जो आगरा तक जाएगी जिसमें एससी/एसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत कन्नौजिया भी शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य पीडि़त दलित परिवारों से मिलकर उन्हें न्याय दिलाना है। बैठक में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष नौशाद खान, हमजा मसूद, नानौता के पूर्व चेयरमैन शादाब खान, देवेंद्र, पूर्व राज्यमंत्री चौ. नीरपाल सिंह, चौ. धीरसिंह, अर्जुन सिंह, शौकीन राणा, रमेश चौहान, हरपाल वाल्मीकि, अल्तमश, फरमान, आरिफ मुखिया, जान मोहम्मद, पार्षद आसिफ, अनुज चौहान, डा. मुस्तकीम आदि मौजूद रहे।

Jamia Tibbia