सरकार की योजनाओं को जानकारी लोगों के घर घर जाकर दे कार्यकर्ता: सुखविन्दर

- क्षेत्रीय अध्यक्ष को सम्मानित करते युवा मोर्चा नगरध्यक्ष शुभम त्यागी व अन्य
देवबंद [24CN]: भारतीय जनता युवा मोर्चा की नगर मंडल की कार्यसमिति व युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन अतिथिग्रह पर किया गया
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविन्दर सोम ने कहा कि सरकार की योजनाओं को मंडल की टीम को घर घर जाकर प्रत्येक व्यक्ति को जानकारी देना है उन्होंने बताया कि इस बार 350 से ज्यादा सीटें जीत कर भाजपा की ही सरकार बनेगी, इसके लिए युवा मोर्चा अपने कार्य को ईमानदारी और लगन से करे।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष शुभम त्यागी ने अपने विचार रखे और क्षेत्रीय अध्यक्ष को भरोसा दिलाया कि आगामी चुनाव के लिए युवा मोर्चा नगर मंडल की टीम पूरी तरह से तैयार है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजयुमो क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर सोम व मोर्चा जिला अध्यक्ष विपिन सिरोही मौजूद रहे। बैठक का संचालन युवा मोर्चा नगर महामंत्री आकाश पुंडीर द्वारा किया गया। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष विपिन गर्ग, नगर उपाध्यक्ष विकास त्यागी, राजेश अनेजा, युवा मोर्चा पूर्व महामंत्री अभिषेक त्यागी, व युवा मोर्चा नगर उपाध्यक्ष शिवम शर्मा, अंकित कोरी, रणजीत वाल्मीकि, शुभम गर्ग, नगर मंत्री दिव्यांशु, तरुण, देवराज, निलेश, राहुल शर्मा, मुकुल, नीटू, अरविंद, शुभम सोम आदि उपस्थित रहे।