महिला सभा को बूथ स्तर तक मजबूत बनाएं कार्यकतार्: श्रीवास्तव
- सहारनपुर में सपा महिला सभा की प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत करते पदाधिकारी।
सहारनपुर। समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेशाध्यक्ष रिबू श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं का आए दिन उत्पीडऩ हो रहा है। एक तरफ सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की बात करती है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस बल प्रयोग कराकर महिला पहलवानों को जबरन धरना स्थल से उठाया जा रहा है जो शर्मनाक है।
सपा महिला सभा की प्रदेशाध्यक्ष रिबू श्रीवास्तव आज यहां अम्बाला रोड स्थित पार्टी जिला कार्यालय पर आयोजित महिला सभा की बैठक को सम्बोधित कर रही थी। उन्होने कहा कि महिला सभा को जिला व कस्बा स्तर पर मजबूत करना है और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ा जा सके। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकारों ने राष्ट्रीय व प्रदेश हेल्पलाईन 1090 बंद कर दी है जो सरकार की हठधर्मिता का परिचायक है तथा इससे प्रतीत होता है कि भाजपा सरकार महिलाओं व युवतियों के प्रति गम्भीर नहीं है। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सरकार की महिला विरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें ताकि भाजपा सरकार की पोलपट्टी पूरी तरह जनता के सामने खुल सके।
बैठक को जिलाध्यक्ष चौ. अब्दुल वाहिद, पूर्व मंत्री संजय गर्ग, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष महजबी खान, जिला उपाध्यक्ष अंजू रानी, पूर्व मंत्री सरफराज खान, महानगर अध्यक्ष मौ. आजम शाह, पूर्व मंत्री मांगेराम कश्यप, हसीन कुरैशी, चौ. अब्दुल गफूर ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान रोहित राणा, फैसल सलमानी, संदीप सैनी, सुरैया, श्रीमती रूबी, राजदा, दया रानी, रोशन जहां, गीता, रचना, शमीना, अंगूरी, रेखा, जैनब, गजाला, जरीना, नसीमा, फरजाना, गुलाब शाह, दुलारी, रीता पंवार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
