जीत का लक्ष्य लेकर चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता: रूद्रसैन

जीत का लक्ष्य लेकर चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता: रूद्रसैन
  • सहारनपुर में सपा की मासिक बैठक को सम्बोधित करते जिलाध्यक्ष चौ. रूद्रसैन।

सहारनपुर [24CN]। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चौ. रूद्रसैन ने कहा कि सभी कार्यकर्ता जीत का लक्ष्य लेकर विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं ताकि प्रदेश की जनता को इस जालिम भाजपा सरकार से निजात दिलाई जा सके।

चौ. रूद्रसैन आज यहां अम्बाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने भाजपा सरकारों को जनविरोधी बताते हुए कहा कि भाजपा शासनकाल में अंधाधुंध महंगाई के कारण आम आदमी का जीवन दुभर हो गया है। गरीब वर्ग को समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। शिक्षा का बाजारीकरण होने से आम आदमी उच्च शिक्षा से वंचित है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसलों का वाजिब दाम नहीं मिल पा रहा है तथा बकाया गन्ना मूल्य भुगतान भी नहीं हो रहा है। इस प्रदेश में साम्प्रदायिक सौहाद्र्र कायम रखने के लिए समाजवादी पार्टी का सत्ता में आना जरूरी है। पूर्व मंत्री सरफराज खान व प्रदेश सचिव मजाहिर राणा ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही भाजपा का एकमात्र विकल्प है। इसलिए सपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता को भाजपा की जनविरोधी नीतियों से अवगत कराने का काम करें ताकि भाजपा का सूपड़ा किया जा सके।

वरिष्ठ नेता भूषण दत्त चौहान, जिला पंचायत सदस्य ममता चौधरी व जिला कोषाध्यक्ष मा. राजवीर यादव ने कहा कि सपा ही उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बना सकती है क्योंकि समाजवादी विचारधारा ही आम आदमी का विकास करने में सक्षम है। उन्होंने भाजपा सरकारों पर पूंजीपतियों की हिमायती होने का आरोप लगाते हुए सत्ता से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। बैठक में प्रवीण बांदूखेड़ी, राव वजाहत, आकाश खटीक, रागिब अली, प्रमोद गौतम, हसीन कुरैशी, महजबी खान, रूबी, कंवरपाल सिंह, अब्दुल गफूर, नागेंद्र राणा, संदीप उर्फ अच्छन यादव, गुलजार सलमानी, इमरान मलिक, सुदेश गुर्जर, सोनू चौधरी, अनुज प्रधान मदनूकी, बबली साहनी, ममता शिवा, इंजी. विजेश शर्मा, वेदपाल पटनी, सतकुमार, राजकुमार प्रधान, अमरीश चौटाला आदि सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।