गठबंधन प्रत्याशियों को जिताने के लिए जीजान से चुनाव प्रचार में जुटें कार्यकर्ता: रूद्रसैन

गठबंधन प्रत्याशियों को जिताने के लिए जीजान से चुनाव प्रचार में जुटें कार्यकर्ता: रूद्रसैन
  • सहारनपुर में सपा गठबंधन दलों की बैठक को सम्बोधित करते जिलाध्यक्ष चौ. रूद्रसैन।

सहारनपुर [24CN]। समाजवादी पार्टी गठबंधन दलों की संयुक्त बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन प्रत्याशियों को जिताने के लिए घर-घर जाकर जनसम्पर्क करने का निर्णय लिया गया ताकि प्रदेश की जनता को भाजपा सरकार से निजात दिलाई जा सके। स्थानीय अम्बाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चौ. रूद्रसैन ने कहा कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने प्रदेश की जनता को भाजपा सरकार से निजात दिलाने तथा लोकतंत्र व संविधान को बचाने की खातिर गठबंधन कर चुनाव लडऩे का निर्णय लिया है ताकि विपक्षी दलों के मतों के बिखराव को रोका जा सके।

उन्होंने कहा कि गठबंधन में शामिल सभी दलों के कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान देने का काम किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे गठबंधन धर्म का पालन करते हुए गठबंधन प्रत्याशियों को जिताने के लिए चुनाव प्रचार में जुट जाएं। रालोद जिलाध्यक्ष राव कैसर ने कहा कि भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने में गठबंधन अहम भूमिका निभाने का काम करेगा। उन्होंने भाजपा पर जनविरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा को केवल पूंजीपतियों के हितों की चिंता है। छात्र, मजदूर, व्यापारी व शिक्षकों की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। यदि भाजपा सत्ता में आई तो लोकतंत्र को समाप्त कर देगी।

पूर्व मंत्री सरफराज खान, पूर्व विधायक मनोज चौधरी, रालोद महासचिव चौ. धीरसिंह, सपा प्रदेश सचिव मजाहिर राणा, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व चेयरमैन हाजी लियाकत अली ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर सपा गठबंधन उत्तर प्रदेश में दो तिहाई बहुमत हासिल करेगा। बैठक में प्रसपा के जिलाध्यक्ष मो. तारिक गुड्डू, पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी के जिलाध्यक्ष जोनी कुमार, एसबीएसपी के जिलाध्यक्ष सुरेश कश्यप, फरहान खान, प्रवीण बांदूखेड़ी, राव वजाहत, राजेश सैनी, भूषण दत्त चौहान, रागिब अली, वेदपाल पटनी, फैसल सलमानी, महजबी खान, अमरीश चौटाला, सतपाल कालड़ा, ममता शिवा, ममता चौधरी, वासिल तोमर, हसीन कुरैशी, सऊद आलम, फरहाद गाड़ा, विश्वजीत गुर्जर, भूरा मलिक, नरेंद्र कौशिक एडवोकेट, चौ. रमेश पंवार, राव मसीउल्लह, मा. राजवीर यादव, चौ. जुमला सिंह, कुंवरपाल गुर्जर आदि मौजूद रहे।