संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे कार्यकतार्: राजकुमार

- सहारनपुर में अपना दल एस की बैठक को सम्बोधित करते जिलाध्यक्ष राजकुमार प्रधान।
सहारनपुर। अपना दल एस के जिलाध्यक्ष राजकुमार प्रधान ने कहा कि सभी कार्यकर्ता आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं ताकि चुनाव में पार्टी की ताकत का एहसास कराया जा सके।
जिलाध्यक्ष राजकुमार प्रधान आज यहां पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि मेहनत के साथ कार्य कर पार्टी का बड़े स्तर पर प्रचार-प्रसार करें क्योंकि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व और पार्टी की जनहितैषी नीतियों से पार्टी का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पद के लिए आवेदन करें, बिना आवेदन के किसी के भी नाम पर विचार नहीं किया जाएगा। शीघ्र ही संगठन की कमेटियां गठित की जाएंगी।
बैठक को महानगर अध्यक्ष अकरम मलिक, वेदपाल, रमजानी, कासिम खान, मसूद चौधरी ने भी सम्बोधित किया। बैठक में डा. भारत भूषण, नदीम मंसूरी, सुरेश, के. पी. सिंह, शुभम, जाहिद मलिक, दानिश सिद्दीकी, आरिफ मलिक, शाजान अंसारी, इशरत जहां, लाल मलिक, सोनू मलिक, इकबाल मलिक, साजिद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।