सदस्यता अभियान के साथ साथ बूथ कमेटियों का गठन करे कार्यकर्ता: चौधरी नीरपाल

- सहारनपुर में रालोद खेल प्रकोष्ठ की बैठक का दृश्य।
सहारनपुर। रालोद खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान को मजबूती से चलाये ताकि संगठन से अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा जाये तथा भारत रत्न चैधरी चरण सिंह की विचार धारा को जन-जन तक पहुंचा जा सके।
हकीकत नगर कैंप कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चै. नीरपाल सिंह ने मासिक बैठक लेते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोकदल की दस्तक गांव गांव, शहर के हर दरवाजे पर होनी चाहिए। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की विचार धारा को जन जन तक पहुंचाओ। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव व जिला पंचायत सदस्य चै अरविन्द पंवार भारसी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ खेलों के माध्यम से बच्चों का भविष्य बनाने का काम कर रहा है।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश चौधरी एडवोकेट, महानगर अध्यक्ष अरविंद मलिक व युवराज चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर मेहनत करें। सदस्यता अभियान के साथ साथ बूथ कमेटियों को मजबूत करें। बैठक में विनोद प्रधान, आरिफ मलिक, विकास प्रधान, राजदीप, नीरज चैधरी, सेठी कुमार, आशीष तोमर, राजीव चैधरी आदि उपस्थित रहे।