अपना दल को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का किया जाएगा काम: राजकुमार

अपना दल को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का किया जाएगा काम: राजकुमार
  • सहारनपुर में अपना दल एस के जिलाध्यक्ष का सम्मान करते कार्यकर्ता।

सहारनपुर। अपना दल एस के जिलाध्यक्ष राजकुमार प्रधान ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत करने के लिए बूथ कमेटियों को सक्रिय कर चुनाव की तैयारियों में जुटने का काम करें ताकि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व में पार्टी अपनी ताकत का अहसास कराने में कामयाब हो सके।

जिलाध्यक्ष राजकुमार प्रधान आज यहां कलसिया रोड नाजिम कालोनी में इशरत के आवास पर आयोजित सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल व कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के नेतृत्व में पार्टी का जनाधार तेजी से बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी दो जुलाई को लखनऊ में पार्टी संस्थापक सोनेलाल पटेल की जयंती पर विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से लखऩऊ पहुंचकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजकुमार प्रधान ने नसीमा खान को महिला मंच की महानगर महासचिव व इशरत मलिक को महानगर उपाध्यक्ष बनाने की घोषणा की। इस दौरान वेदपाल, सुरेश पाल, रमजानी, सोनू, भारत भूषण, इकबाल, जहीर हसन, इसरार, इनाम राव, जाबिर, एहसान, शादी समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।