व्यापारी एकता में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी, भारी संख्या में महिला व्यापारियों ने ली सदस्यता

व्यापारी एकता में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी, भारी संख्या में महिला व्यापारियों ने ली सदस्यता
  • सहारनपुर में व्यापारियों की बैठक को सम्बोधित करते उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा।

सहारनपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तत्वावधान में सोमवार दोपहर स्थानीय व्यापार भवन में नए सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला व्यापारियों द्वारा संगठन की सदस्यता ग्रहण करना विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष विवेक मिनोचा ने कहा कि उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अपने सभी सदस्यों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहता है तथा हर परिस्थिति में व्यापारियों के सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर साथ देता है। वरिष्ठ महामंत्री सुरेंद्र मोहन चावला ने कहा कि व्यापार मंडल समय-समय पर अपनी गतिविधियों के माध्यम से समाज को जागरूक करने का कार्य करता है और अपने साथियों को हर स्तर पर सहयोग प्रदान करता है। इस अवसर पर सभी नए सदस्यों को अंगवस्त्र पहनाकर प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि संगठन द्वारा महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया और अनेक महिलाओं ने सदस्यता ग्रहण की।

संगठन पदाधिकारियों ने महिला सशक्तिकरण में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। नए सदस्यों में आयुष सैनी, उमेश नरूला, विनय दुग्गल, मृदुल अरोड़ा, फिरोज आहूजा, गणेश झाब, शुभम सैनी, नीतु माहेश्वरी, सुमेधा गोयल, मो. तनवीर, सचिन खुराना, आशु मास्ता, हन्नी बत्रा, संयम गुलाटी, रविंद्र मानकटला, प्रदीप गुम्बर, गिरिश सेठी, विनीत कुमार, मनीष राजपूत एवं डॉ. ऋचा अग्रवाल शामिल रहे। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष सुधीर मिगलानी सहित यशपाल मैनी, कृष्ण लाल ठक्कर, अशोक छाबड़ा, राजीव मदान, राजेन्द्र गुप्ता, अमित गगनेजा, मुरली खन्ना, नीरज जैन, रवि क्वात्रा, दवेन्द्र सिंह चड्ढा, यशपाल डाबरा, संजय जुनेजा, गुलशन अनेजा, अनुभव शर्मा, कुबेर नरूला, विनीत चैहान, अभय सिंघल आदि पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।