shobhit University Gangoh
 

विश्व महिला दिवस के अवसर शिक्षक नगर में महिला कार्यक्रम का आयोजन

विश्व महिला दिवस के अवसर शिक्षक नगर में महिला कार्यक्रम का आयोजन
  • विश्व महिला दिवस के अवसर शिक्षक नगर स्थित शिव पार्क में प्रेरणा सांस्कृतिक एवं सामाजिक संगठन के तत्वावधान में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मॅा सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर  विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

देवबंद [24CN] :  कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुऐ शुभलेश शर्मा व डोली गोयल ने सुयंक्त रूप से कहा कि आज का समय नारी शक्ति का दौर है तथा प्रदेश व केंद्र की सरकार मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं के सशकितकरण के लिए विभिन्न कार्य कर रही है जिससे महिलाऐ आत्मनिर्भर, स्वावलंबी और साहसी बनकर राष्ट्र निर्माण में अपना भरपुर सहयोग दे रही है। राखी बहोत्रा व सुमेधा शर्मा ने कहा कि महिलाओं की उननित, सुरक्षा, स्वाभिमान व सशकितकरण के बिना किसी भी राष्ट्र के उत्थान की परिकल्पना नहीं की जा सकती है। इसी के तहत महिलाओं की सुरक्षा और स्वाभिमान के लिए महिला थाने, महिला हेल्प डेस्क खोले जा रहे है जिससे महिलाऐ बैखोफ होकर अपने कार्याे को अंजाम दे सकें। कार्यक्रम को बिजेंद्र गुप्ता व डाक्टर उषा, संतोष कामबोज, ममता वर्मा, कुसुम गुप्ता ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर ललिता प्रजापति, साक्षी सैनी, उर्मिला ठाकुर, दयावती, किरण चोहान, मनोरमा ठाकुर, संतोष राणा, ममता शर्मा, पुनम शर्मा, सीमा धीमान, बसंती त्यागी आदि को पटका पहना कर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। महिला सम्मान समारोह के संयोजक शुभलेश शर्मा, बिजेंद्र गुप्ता व सह संयोजक राखी बहोत्रा सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया।

Jamia Tibbia