एकजुट होकर सत्ता परिवर्तन करने का काम करें महिलाएं: यादव

- सहारनपुर में सपा महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव का स्वागत करते पदाधिकारी।
सहारनपुर। सपा महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव सुकलेश यादव ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में महिलाओं को ही सत्ता परिवर्तन के लिए भूमिका निभानी होगी जिससे भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बेदखल किया जा सके। सपा महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव सुकलेश यादव आज यहां अम्बाला रोड स्थित पार्टी जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक को सम्बोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि आज देश व प्रदेश में जनविरोधी भाजपा सरकार चल रही हैं जिस कारण आम आदमी का जीना दुश्वार हो गया है। उन्होंने कहा कि महंगाई लगातार आसमान छू रही है जिस कारण गृहतियों की रसोई का बजट बिगड़ गया है और परिवार चलाना दुभर हो गया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देते हैं लेकिन आज बेटियों का अपमान हो रहा है तथा उनके साथ लगातार दुव्र्यवहार किया जा रहा है। ऐसे में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने महिलाओं को जगत जननी बताते हुए कहा कि यदि वह पूरी ताकत के साथ एकजुट होकर सत्ता परिवर्तन का मन बना लें तो उन्हें कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि सपा ही एक ऐसी पार्टी है जो देश व प्रदेश को सही दिशा दे सकती है। इसलिए महिलाएं एकजुट होकर आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर करने का काम करें।
बैठक को जिलाध्यक्ष चौ. अब्दुल वाहिद, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष महजबी खान, जिला महासचिव अंजू रानी, सुरैया खान, हसीन कुरैशी व फैसल सलमानी ने भी सम्बोधित किया। बैठक में वेदपाल पटनी, श्रीमती मेहताब, कृष्णा कुमारी, कीर्ति रानी, राजदा, जिंदी गुर्जर, काजल, साबरीन, उमा, अमरीश चौटाना, श्रीमती रूबी कौशिक आदि मौजूद रहे।