रोडवेज बसों की किल्लत के चलते महिलाएं रही परेशान

रोडवेज बसों की किल्लत के चलते महिलाएं रही परेशान
  • सहारनपुर में रक्षाबंधन पर्व पर रोडवेज बस स्टैंड पर मौजूद भीड़।

सहारनपुर [24CN]। भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखने वाले रक्षाबंधन पर्व पर बहनों को अपने भाई के घरों को जाने के लिए यातायात के साधनों के अभाव में परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं के लिए नि:शुल्क यात्रा की व्यवस्था की गई थी परंतु रोडवेज बसों की कमी के चलते महिलाओं को गंतव्य को जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरी ओर डग्गामार वाहन चालकों ने उनसे मनमाना किराया वसूला।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं के आने-जाने के लिए रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा की व्यवस्था की गई थी परंतु आज रक्षाबंधन पर्व पर रोडवेज बसों की कमी के चलते महिलाओं को अपने गंतव्य पर जाने के लिए कठिनाई का सामना करना पड़ा। कोरोना संक्रमण के दौरान बंद पड़ी ट्रेनें अभी तक सुचारू न होने के कारण महिलाओं को आवागमन के लिए रोडवेज बसों का सहारा लेना पड़ा। जो कि नाकाफी रही। रोडवेज बसों की किल्लत के चलते एक ओर जहां महिलाओं को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा। वहीं अनेक महिलाओं द्वारा अपने गंतव्य को जाने के लिए डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। महिलाओं की मजबूरी का फायदा उठाते हुए डग्गामार वाहनों द्वारा उनसे मनमाना किराया वसूला गया। इसी दौरान वाहनों की कमी के चलते कई स्थानों पर यात्रा बसों की छतों पर बैठकर यात्रा करने को मजबूर रहे।

Jamia Tibbia