जागरूकता रैली निकालकर महिलाआंे को किया सुरक्षा व अधिकारों के प्रति जागरूक

जागरूकता रैली निकालकर महिलाआंे को किया सुरक्षा व अधिकारों के प्रति जागरूक
  • सहारनपुर के जन्धेड़ा में एनएसएस शिविर का शुभारंभ करते प्राचार्य व जागरूकता रैली निकालते स्वयं सेवी

रामपुर मनिहारान। गोचर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाईयों के विशेष शिविर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वयं सेवियों ने जागरूकता रैली निकालकर महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया।

रामपुर मनिहारान विकास खंड के गांव जंधेड़ा समसपुर स्थ्ति प्राथमिक विद्यालय में आयोजित विशेष शिविर के पांचवे दिन की शुरूआत एनएसएस प्रार्थना एवं संकल्प गीत के साथ हुई। तत्पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.ओमकार सिंह ने दीप प्रज्जवलित किया। इसी कड़ी में स्वयं सेवियों ने विद्यालय प्रांगण में भारत की विभिन्न क्षेत्रों की प्रसिद्ध महिलाओं की फोटो गैलरी प्रदर्शित की। शिविर में रामपुर मनिहारान कोतवाली में तैनात महिला पुलिस सुरक्षा कर्मियों द्वारा स्वयं सेवियों को महिला सुरक्षा के साथ ही साईबर सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गयी। पीसीएस अधिकारी श्रीमती श्रद्धा श्रीवास्तव ने महिला सम्मान, समानता एवं शिक्षा के द्वारा विकसित भारत में आधी आबादी की भूमिका को इंगित किया।

महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ चंद्रशेखर ने परिवार, समाज एवं राष्ट्र में महिलाओं की अग्रणीय भूमिका पर प्रकाश डाला। दूसरे सत्र में रामपुर मनिहारान की क्षेत्र प्रमुख श्री मती गीता रानी एवं पूर्व डीडीसी विजयपाल ने महिला सशक्तिकरण के सच्चे अर्थों को परिभाषित करते हुए सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण, सम्मान व सुरक्षा हेतु चलाये जा रहे अभियान व योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख श्रीमती गीता रानी ने महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु निकाली गयी जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डॉ.सुरेंद्र सिंह, डॉ.ज्ञान सिंह, डॉ.राज किशोर, शिक्षिका श्रीमती सरिता, मीनाक्षी, गोचर महाविद्यालय से डॉ.जितेंद्र भाटी, योगेश चौधरी आदि उपस्थित रहे।


विडियों समाचार