महिला कल्याण मंत्री ने की नीरूसिंह के कार्य की प्रशंसा

- सहारनपुर में उत्तर प्रदेश की महिला विकास मंत्री से मुलाकात करते कर्मचारी।
सहारनपुर [24CN]। उत्तर प्रदेश की महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य ने प्रांतीय प्रवक्ता श्रीमती नीरू सिंह के रक्तदान व आई डोनेशन अभियान की सराहना की।
उल्लेखनीय है कि आज महिला कल्याण विभाग के कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने प्रांतीय अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी व प्रांतीय प्रवक्ता श्रीमती नीरूसिंह के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य से मुलाकात की थी। इस दौरान मंत्री बेबीरानी मौर्य ने श्रीमती नीरूसिंह के रक्तदान व आई डोनेशन अभियान की सराहना की तथा संजय भारती की पत्नी के स्थानांतरण में भी सकारात्मक रूख का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य संजय भारती व बृजबिहारी भी मौजूद रहे।