पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर महिला शिक्षक संघ ने धरना दिया

- सहारनपुर में गांधी पार्क में धरना देतीं महिला शिक्षक।
सहारनपुर [24CN]। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुलोचना मौर्य के आहवान पर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर महिला शिक्षक संघ द्वारा शांति मार्च पत्रयात्रा महिला जिलाध्यक्ष अर्चना सिंह के नेतृत्व में निकाली गई जिसमे सभी ब्लॉकों की कार्यकारिणी एवं शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया। इसके साथ गांधी पार्क सहारनपुर में गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर बापू को श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात खादी भंडार घंटाघर पहुंच कर चरखा चलाकर सूत बनाने का प्रयास किया।
जिलाध्यक्ष अर्चना सिंह एवं पदाधिकारी डॉ. अंकिमा जैन ने गांधी जी की जयंती पर अपने विचार रखे और गांधी जी के विचारों को अपनाने का संकल्प लिया और समाज में फैल रही कुरीतियों को दूर करने में सभी को एकजुट होकर इसका विरोध करना चाहिए ताकि जब हम अपने सामने हो रहे अत्याचार का विरोध करेंगे तो कोई भी किसी को भी परेशान करने का प्रयास नहीं करेगा।
गांधी जी के पदचिन्हों पर चलने का प्रयास करे और अमन व शांति से रहे। इसके पश्चात पेंशन बहाली का ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा गया जिससे सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाली का लाभ दिया जा सके। सरकार से मांग की गयी कि पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जा सके।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अर्चना सिंह राजेश्वरी देवी नीलम गोपाला अंकिमा जैन सरिता देवी, बबिता, ऋतु सैनी, भावना, दीपमाला, रीना, रोजी अरोड़ा, रूपा त्यागी सुषमा, विनिता कश्यप, ऊषा देवी, स्नेही पूजा, रेखा रानी, वंदना, पूजा वर्मा एवं अन्य बहुत से पदाधिकारी मौजूद रहे।