एक दिन नहीं हर दिन होना चाहिए महिलाओं का सम्मानः गोरा

- जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कहा कि महिलाओं का सम्मान केवल एक दिन नहीं बल्कि हर दिन होना चाहिए। साथ ही उनके अधिकारों को समझना और दूसरों को समझाना चाहिए।
देवबंद [24CN] : सोमवार को मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने कुरआन के हवाले से कहा कि अल्लाह के कलाम कुरआन-ए-करीम में एक पूरी सूरत यानी सूरह निसा महिलाओं के सम्मान के लिए आई है। जिसमें विस्तार से महिलाओं के अधिकारों का ज़िक्र किया गया है।
कहा कि आज इस बात की बेहद जरुरत है कि महिलाओं को जुल्म ज्यादतियों से बचाया जाए और दहेज के नाम पर जिस तरह के अत्याचार हो रहे हैं उन्हें रोका जाए तथा उनके प्रति लोगों को जागरुक किया जाए। कहा कि इस कार्य के लिए सभी समुदायों को एकजुट होकर आवाज बुलंद करनी चाहिए साथ ही महिलाओं को इंसाफ़ दिलाने के लिए सभी धर्मों के धर्मगुरुओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं को मिलकर इस पर काम करना चाहिए।