करवाचौथ पर्व की पूर्व संध्या पर महिलाओं ने की जमकर खरीददारी

करवाचौथ पर्व की पूर्व संध्या पर महिलाओं ने की जमकर खरीददारी
  • सहारनपुर में करवाचौथ की पूर्व संध्या पर मेहंदी लगवाती महिलाएं।

सहारनपुर [24CN]। भारतीय संस्कृति में पति के दीर्घायु जीवन की कामना को लेकर किए जाने वाले करवाचौथ पर्व को लेकर सुहागिन महिलाओं में उत्साह व जोश का माहौल दिखाई दिया। करवाचौथ की पूर्व संध्या पर सुहागिन महिलाओं ने एक ओर जहां बाजारों में पहुंचकर अपने सौंदर्य प्रसाधन के सामान की जमकर खरीददारी की। वहीं हाथों में मेहंदी भी लगवाई।

गौरतलब है कि भारतीय संस्कृति में करवा चौथ पर्व का विशेष महत्व है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाए जाने वाले करवाचौथ पर्व पर सुहागिन महिलाएं पति के दीघार्यु जीवन व अखंड सुहाग की कामना को लेकर मां पार्वती की पूजा-अर्चना करती हैं। करवाचौथ पर्व की संध्या पर आज महानगर के बाजारों में महिला खरीददारों की भारी भीड़ उमड़ी रही। महिलाओं द्वारा अखंड सुहाग की प्रतीक मानी जाने वाली चूडिय़ों की खदीदारी के साथ ही अन्य सौंदर्य प्रसाधना की खरीदारी की।

करवाचौथ पर्व पर आज महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क पर बनाए मेहंदी केंद्रों पर भी महिलाओं द्वारा अपने हाथों पर मेहंदी लगवाई गई। इस दौरान कोर्ट रोड, हकीकत नगर, आवास विकास सहित अनेक महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर मनपसंद डिजाइन की मेहंदी लगवाई गई।

Jamia Tibbia