नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वालम्बन‘‘ अभियान जारी
- मिशन शक्ति- ‘‘नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वालम्बन‘‘ अभियान के तहत आज दिनांक 13.11.2020 को रजिस्ट्री कम्पाउण्ड, कलेक्ट्रट परिसर, सहारनपुर में महिला शक्ति केन्द्र व जिला बाल संरक्षण इकाई, सहारनपुर द्वारा महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा हेतु हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी देते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं, कन्या सुमंगला योजना का प्रचार-प्रसार करते हुए सरकार द्वारा चलायी जा रही लाभार्थीपरक योजनाओं के विषय में जानकारी दी गयी तथा सखी-वन स्टाप सेन्टर के विषय में जानकारी उपलब्ध करायी गयी।
सहारनपुर [24CN] : यह जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह ने दी। उन्होने बताया कि मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत जिला चिकित्सालय, सहारनपुर में सखी-वन स्टाप सेन्टर, सहारनपुर द्वारा कार्यक्रम अयाोजित कर महिलाओं व बालिकाओं के प्रति जनसामान्य के दृष्टिकोण में बदलाव हेतु जानकारी उपलब्ध करायी तथा कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम, पी0सी0पी0एन0डी0टी0 एक्ट के प्रावितधानों, घरेलू हिंसा से बचाव, महिलाओं/बालिकाओं से छेड़छाड़ की घटनाओं पर चुप्पी तोड़ो अब तो बोलो विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुए महिला हेल्प लाइन नम्बरों की जानकारी दी गयी। मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, उप केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर जागरूक कार्यक्रम आयोजित किये गये।
आँगनबाड़ी केन्द्रों पर बाल विकास परियोजना अधिकारी, आशा, ए0एन0एम0, आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा महिलाओं व बालिकाओं के प्रति हिंसा को कम करने, छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा महिला हेल्प लाइन नम्बरों की जानकारी दी गयी। मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं, कन्या सुमंगला योजना का प्रचार-प्रसार करते हुए सरकार द्वारा चलायी जा रही लाभार्थीपरक योजनाओं के विषय में जानकारी दी गयी।
मिशन शक्ति योजना के अतंतर्गत बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा
सभी प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों में घरेलू हिंसा पर आॅन लाइन पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित कर बालक/बालिकाओं को जागरूक किया। मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत पुलिस विभाग द्वारा जनपद के सभी थानों में महिला सशक्तिकरण, छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश लगाने, महिला हेल्पलाइन नम्बरांे की जानकारी देते हुए घरेलू हिंसा, बाल विवाह रोकथाम, बाल श्रम रोकथाम तथा कन्या भू्रण हत्या रोकथाम विषय पर कार्यक्रम आयोजित किये गये। मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत श्रम विभाग द्वारा बाल श्रम की रोकथाम हेतु विशेष जागरूकता अभियान चलाकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि के विषय में जानकारी दी गयी। मिशन शक्ति अभियान के तहत परिवहन विभाग, पंचायतीराज विभाग, विकास विभाग, पशुपालन विभाग, गन्ना विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा हेतु जानकारी प्रदान करते हुए महिला हेल्प लाइन नम्बरों, सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के विषय में जानकारी दी गयी।