बैंक के बाहर समूह की महिलाओं ने किया प्रदर्शन

- बैंक के बाहर प्रर्दशन करती समुह की महिलाए
देवबंद [24CN] : महिलाओं ने हाईवे स्थित एक बैंक की शाखा के कर्मचारियों पर अभद्रता करने का आरोप लगाया स्वयं सहायता समूह 3 महिलाओं का आरोप है कि बैंक कर्मचारी उनका खाता नहीं खोल रहे हैं और उल्टे उनके साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं इस बात से नाराज महिलाओं ने बैंक के बाहर प्रदर्शन किया।
देवबंद और नागल ब्लॉक से संबंधित स्वंय सहायता समुह की महिलाओं ने स्टेट हाइवे स्थित पीडब्ल्यूडी गैस्ट हाउस के निकट एक बैंक के बाहर उनका बंैक एकाउंट न खोले जाने पर प्रदर्शन किया। आरोप है कि बैंक कर्मी खाता खोलना तो दूर बल्कि उनके साथ अभद्रता करते हैं।
इन महिलाओं ने लगाया आरोप
बुधवार को सोनिया, ललिता, प्रियंका, शमा प्रवीन, रेशमा, रीटा और नेहा आदि महिलाओं ने वह स्वंय सहायता समुह में कार्य करती हैं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को आत्मनिर्भर करने के लिए एक के बाद एक योजनाएं ला रहे हैं। लेकिन अधिकारी उनकी विकासकारी योजनाओं को सफल होने से रोक रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वह दो वर्षो से उन समेत एक हजार महिलाएं बैंक में खाता खुलवाए जाने को चक्कर काट रही हैं। लेकिन खाता खुलना तो दूर उनके साथ दुव्र्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मजबूरन उन्हें बैंक के बाहर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ेगा। इस दौरान सविता, सरेशो, रीना, मेनका, पूनम, बेबी, धारावती, अन्नु, पूनम, ममता, सविता रानी आदि महिलाएं मौजूद रही।
बैंक शाखा पर पहले भी लगते रहे अभद्रता के आरोप
इस बैंक किए यह कोई पहली शिकायत नहीं है यहां के कर्मचारियों अभद्रता को लेकर आए दिन मामले सामने आते रहते हैं ’बहुत से पीड़ित बैंक के उच्च अधिकारियों को भी शिकायत करते हैं लेकिन व्यवस्था जस की तस बनी हुई है इसमें कोई सुधार नहीं हो पा रहा है’