महिलाओं ने घेरा बना सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

महिलाओं ने घेरा बना सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
  • देश की प्रथम महिला राज्यपाल सरोजनी नायडू की जयंती के उपलक्ष्य में सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर सरकार के खिलाफ महिला घेरा बनाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने घेरा बनाकर एसडीएम कार्यालय पर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर महिला सुरक्षा की मांग की।

देवबंद [24CN] : सपा नेता एवं पूर्व विधायक शशीबाला पुंडीर के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर मिशन २०२२ की तैयारी में जुटने का आह्वान किया गया। शशीबाला पुंडीर ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में विफल साबित हुई है। जबकि सपा शासनकाल में महिलाओं की सुरक्षा के लिए अनेक योजनाएं चलाई गई थी। भाजपा सरकार में जहां महिला स्वास्थ्य सेवाओं में कमी आई है वहीं, घरेलू हिंसा के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। नौकरी के मामलों में भी भेदभाव बरता जा रहा है। गरीब व निराश्रित महिलाएं पेंशन के लिए भटक रही हैं। उन्होंने सरकार से महिला सम्मान व सुरक्षा को आवश्यक कदम उठाने की मांग रखी।

पूर्व जिला महामंत्री सिकंदर अली, शिवा ठाकुर, सुमन लता, अनिता सिंह, शारदा सिंह, अंजू चैहान, शाहीन बेगम, शाहजहाँ बेगम, संगीता सिंह, अमीरजहां, हुसनैन गौड़, रामकिशन सैनी, नवाब यादव, वीरेंद्र यादव, खलील प्रधान, हाजी जिंदा हसन, रियासत प्रधान नफीसा कौसर, हुमा खान, दिलशाना, फरजाना आदि मौजूद रहे।