विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए महिलाएं सम्मानित

- सहारनपुर में समाज कल्याण युवा संस्था के कार्यक्रम में सम्मानित महिला शक्ति।
सहारनपुर [24CN] । ज्ञानदीप समाज कल्याण युवा संस्था के तत्वावधान में आयोजित नववर्ष कार्यक्रम में महिला मिशन शक्ति में अग्रणी भूमिका निभाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। अम्बाला रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्था के संस्थापक महासचिव वेदप्रकाश पोपली, समाजसेविका रश्मि टेरेंस, संरक्षक पाल्ली कालड़ा, चेयरमैन दलजीत सिंह कोचर ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित करके किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अध्यापिका मृदुल जोशी, पार्षद रेखा रोहिला, समाज सेविका रश्मि टेरेंस, गायिका निधि राणा, अंजु रानी, अर्चना रानी, नृत्य प्रशिक्षिका गीता चौहान व वर्षा चोपड़ा को सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक व महिला क्षेत्र में योगदान के लिए महिला मिशन शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम वेदप्रकाश पोपली ने वाणी वंदना प्रस्तुत की तथा प्रधान अध्यापिका अंजू रानी ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार रखते हुए ‘चाहा नहीं है एक अलग नाम, किसी को महान बनाऊंगीÓ रचना प्रस्तुत की। कार्यक्रम को प्रधानाचार्य संजय गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष अशोक पोसवाल, निदेशिका सरोज शर्मा, खेमचंद, डा. राजवीर सिंह, आर. के. शर्मा, संदीप जुनेजा, गुलजारी लाल ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक पोसवाल व संचालन वेदप्रकाश पोपली व गगनदीप ने संयुक्त रूप से किया।