शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह के स्कूल ऑफ लॉ एंड कांस्टीट्यूशनल स्टडीज विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु विशेष पहल “वुमेन हेल्प डेस्क” की स्थापना

शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह के स्कूल ऑफ लॉ एंड कांस्टीट्यूशनल स्टडीज विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु विशेष पहल “वुमेन हेल्प डेस्क” की स्थापना

गंगोह [24CN] : शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह में 25 सितम्बर 2025 से शुरू किये गए कार्यक्रम मिशन शक्ति पंचम चरण-5.0 कार्यक्रम की श्रृंखला में स्कूल ऑफ लॉ एंड कांस्टीट्यूशनल स्टडीज विभाग द्वारा महिला शिकायत निवारण प्रकोष्ठ (Women Grievance Redressal Cell-SUG) की सहायता से विश्वविद्यालय परिसर में “वुमेन हेल्प डेस्क” की स्थापना की गई। यह पहल शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह में महिलाओं की सुरक्षा, सहायता एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से की गई है। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

इस कार्यक्रम में “वुमेन हेल्प डेस्क” के माध्यम से छात्राओं एवं महिला सदस्यों को अपनी शिकायतें, सुझाव एवं समस्याएँ दर्ज कराने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, ताकि उनका त्वरित और प्रभावी निवारण किया जा सके। यह पहल विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षित, सहयोगपूर्ण और संवेदनशील वातावरण के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सार्थक कदम है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया है कि इस व्यवस्था से महिला हितों की सुरक्षा और उनके आत्मविश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

इस अवसर पर कार्यक्रम की सराहना करते हुए कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह एवं कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह ने कार्यक्रम के आयोजकों को अनेक शुभकामनाएं दी। कुलपति प्रो.(डॉ.) ने वुमेन हेल्प डेस्क की स्थापना के सम्बन्ध में सराहना करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय सदैव छात्राओं एवं महिलाओं के कल्याण और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होंने इस पहल को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक प्रयास बताया।

कार्यक्रम में कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह ने कहा कि यह कदम विश्वविद्यालय में महिला सुरक्षा, समानता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वुमेन हेल्प डेस्क के माध्यम से छात्राओं एवं महिला कर्मियों को अपनी बात निडर होकर रखने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम का सफल संचालन मुकेश पांडे (सहायक प्राध्यापक) द्वारा किया गया तथा यह कार्यक्रम प्रो.(डॉ.) गुंजन अग्रवाल (कार्यक्रम नोडल अधिकारी) के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।

इस अवसर पर कार्यक्रम में डॉ. शिवानी, डॉ. करुणा अग्रवाल, डॉ. अनुराधा शर्मा, सरिता शर्मा, सुमिका जैन, जूही अग्रवाल, आयुषी अग्रवाल आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे।