सरकार के प्रयासों से महिला सशक्तिकरा ने गति पकड़ी – श्री सूर्य प्रताप शाही

सरकार के प्रयासों से महिला सशक्तिकरा ने गति पकड़ी – श्री सूर्य प्रताप शाही
  • बलियाखेड़ी ब्लाॅक में महिला सहायता समूहों और लाभार्थी से कृषि मंत्री ने की मुलाकात

सहारनपुर [24CN] : प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा और कृषि अनुसंधान मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि सरकार ने महिलाओं के आत्म सम्मान और उन्हें प्रगति के पथ पर आगे बढने का अवसर पर प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से ही महिला सशक्तिकरण ने गति पकड़ी हैं। उन्होने कहा कि देश से गरीबी से गरीबी और गंदगी को हटाना है तो महिलाओ को आगे आना होगा। उन्होने कहा कि सरकार की योजनाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ को लागू किया गया है। जिससे योजनाओं का लाभ पात्र दूर दराज में बैठे व्यक्ति को भी मिल सकें।

श्री सूर्य प्रताप शाही आज यहां बलियाखेडी ब्लाॅक में आंगनवाड़ी कार्यकत्र्रियों, स्वयं सहायता समूह के सदस्यों तथा अन्य सम्बधिंत योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात के अवसर पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने जो सपना देखा था जैसा लोकतन्त्र बनाना चाहते थे। इस सरकार ने उनके सपने को पूरा करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सरकार हर क्षेत्र में महिलाओं को समुचित भागीदारी देने की पक्षधर है। इसी के चलते हर क्षेत्र में महिलाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मिलें इसके लिए पूरी तरह से पारदर्शी कार्यक्रम बनाये जाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने महिला को सुरक्षा के साथ-साथ उनकों सम्पूर्ण सम्मान दिलाये जाने की पक्षधर है।

कृषि मंत्री ने कहा कि कि स्वयं सहायता समूह से जुडकर महिलाएं अपने पेरो पर खडा हो सकती है। सभी महिलाएं इस समुह से जुडकर इसका लाभ उठायें। गंाव में भी समूह से जुडकर महिलाओ को रोजगार के अवसर मिले है। उन्होने कहा कि कोराना काल में भी महिलाओ योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि महिलाओ ने घर-घर जाकर लोगो को जागरुक कर दवाईयां वितरित की।
प्रभारी मंत्री द्वारा पांच इस अवसर पर महिलाओं को प्रमाण पत्र के साथ सामग्री भी वितरित की गई। जिसके अंर्तगत बिजली सखी को बिजली की मशीन के साथ प्रमाण पत्र, बीसी सखी को पेटीएम के साथ प्रमाण पत्र, शौचालय केयर टेकर को अच्छे कार्य करने हेतु प्रमाण पत्र, बैंक सखी को उत्तम कार्य करने हेतु प्रमाण पत्र तथा कृषि फार्म अजीविका सखी को प्रमाण पत्र प्रदान किये।

इस अवसर पर विधायक श्री देवेन्द्र निम, ब्लाक प्रमुख श्रीमती सोनिया,  जिलाध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र सिंह सैनी, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख मुकेश चैधारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी, बी0डी0ओ0 सहित समस्त एस0डी0ओ0, व सभी समूह की महिलाएं उपस्थित थी।