उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित

- सहारनपुर में मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ के सम्मान समारोह में सम्मानित महिलाएं।
सहारनपुर [24CN]। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ की महानगर इकाई के तत्वावधान में महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रमों की श्रृंखला में आयोजित समारोह में समाज में विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष समरीन फातमा द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया जिनमें समाजसेविका जसलीन कौर सैफी, श्रीमती सोनिया कपूर समेत दर्जनों महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त शिक्षक संघ से जुड़ी महिल शिक्षिकाएं मौजूद रही।